Telangana: अनियंत्रित बोलेरो ने बस स्टॉप पर खड़ी दो महिलाओं को कुचला, आरोपी गिरफ्तार

Telangana

Telangana: तेलंगाना में शमशाबाद नगर पालिका के सतम राय इलाके में गुरुवार को एक बोलेरो ने बेकाबू होकर दो महिलाओं को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस बोलेरो से कर्नाटक से सब्जियां लाई जा रही थीं। पुलिस ने ये जानकारी दी। Telangana:

Read Also- दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश से बदला मौसम का मिजाज, सड़कों पर भरा पानी, IMD ने रेड अलर्ट किया जारी

हादसा उस समय हुआ जब महिलाएं सड़क पार करने के लिए बस स्टॉप पर इंतजार कर रही थीं। बोलेरो चालक ने आगे चल रही एक अन्य गाड़ी से बचने की कोशिश में गाड़ी नियंत्रण खो दिया और ये हादसा हुआ।Telangana: 

मृतक महिलाओं की पहचान सुवर्णा और समन के तौर पर हुई है। दोनों सतम राय की रहने वाली थीं और कार्यक्रमों में काम करके अपनी आजीविका चलाती थीं। Telangana:

Read Also- हरियाणा रोडवेज कर्मचारी मोर्चा ने किया जोरदार प्रदर्शन, विभिन्न मागों को लेकर करनाल मंडल आयुक्त को ज्ञापन सौपा

पुलिस ने बताया कि चालक को हिरासत में ले लिया गया है और गाड़ी को पुलिस स्टेशन ले जाया गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए उस्मानिया जनरल हॉस्पिटल भेजा गया है। पुलिस ने आगे कहा कि मामले की जांच जारी है। Telangana:

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *