86वां अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन (AIPOC) आज से लखनऊ में होगा शुरू

AIPOC

86वां अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन (AIPOC) आज, 19 जनवरी, 2026 को उत्तर प्रदेश विधान सभा, लखनऊ में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के उद्घाटन भाषण के साथ शुरू होगा। इस दौरान लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे।

Read Also: Bollywood: जापान में अभिनेत्री रश्मिका मंदाना को मिला फैंस का प्यार, शेयर किया इमोशनल नोट

उत्तर प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष सतीश महाना स्वागत भाषण देंगे। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह उद्घाटन सत्र में धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करेंगे। इस अवसर पर राज्य सभा के उपसभापति हरिवंश और उत्तर प्रदेश विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय भी विशिष्ट जनसमूह को संबोधित करेंगे। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्रीगण, उत्तर प्रदेश विधान परिषद एवं उत्तर प्रदेश विधान सभा के सदस्य और अन्य गणमान्य अतिथि भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे। AIPOC 

19 से 21 जनवरी, 2026 तक आयोजित तीन-दिवसीय सम्मेलन के दौरान निम्नलिखित विषयों पर विचार-मंथन किया जाएगा:
i. पारदर्शी, प्रभावी एवं नागरिक-केंद्रित विधायी प्रक्रियाओं के लिए प्रौद्योगिकी का उपयोग;
ii. कार्यकुशलता बढ़ाने एवं लोकतांत्रिक शासन को सुदृढ़ करने हेतु विधायकों की क्षमता निर्माण; तथा
iii. जनता के प्रति विधायिका की जवाबदेही।

Read Also: राजकुमार राव और पत्रलेखा ने बेटी का नाम किया रीविल, फैंस को दिखाई लाडली की पहली झलक

सम्मेलन का समापन 21 जनवरी, 2026 को लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला के समापन संबोधन के साथ होगा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ; राज्य सभा के उपसभापति हरिवंश; उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह और उत्तर प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष सतीश महाना समापन सत्र की शोभा बढ़ाएंगे और उसे संबोधित करेंगे। आज से शुरू होने वाले 86वें AIPOC से पहले लखनऊ, उत्तर प्रदेश में अखिल भारतीय विधायी निकायों के सचिवों का 62वां सम्मेलन भी आयोजित किया जाएगा।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *