शाहरुख खान को धमकी देने वाला आरोपी तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड पर भेजा गया

Shahrukh Khan Threat News:

Shahrukh Khan Threat News: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान को धमकी देने के मामले में गिरफ्तार फैजान खान को पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर लेकर महाराष्ट्र के लिए रवाना हो गई है। कोर्ट ने फैजान को तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड पर पुलिस के हवाले किया है। महाराष्ट्र पुलिस का दावा है कि उन्हें फैजान के खिलाफ ठोस सबूत मिले हैं, जिनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वकील को रायपुर की एक अदालत में पेश किया गया, जहां से मुंबई पुलिस को उसकी तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड दे दी गई। आगे की जांच के लिए आरोपी को मुंबई ले जाने की अनुमति मिल गई है।

Read also- पलवल में दर्दनाक हादशा, गैस पाइपलाइन विस्फोट से एक व्यक्ति की मौत

इस महीने की सात तारीख को मुंबई पुलिस ने मामले की जांच के लिए रायपुर का दौरा किया और पेशे से वकील फैजान खान को पूछताछ के लिए बुलाया।रायपुर जिले के एसएसपी संतोष सिंह ने बताया कि मुंबई पुलिस ने मंगलवार को सुबह रायपुर पुलिस को सूचित किया कि उन्होंने शाहरुख खान को मिली धमकी की जांच के तहत यहां पंडरी पुलिस थाना क्षेत्र से फैजान खान को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने कहा कि पूछताछ के दौरान, वकील ने पुलिस को बताया कि उसका फोन खो गया था और उसने इस संबंध में दो नवंबर को यहां खमारडीह पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। सिंह ने कहा कि मुंबई पुलिस को धमकी भरे कॉल से फैजान का संबंध पता चला होगा इसलिए उन्होंने उसे पकड़ा है।सिंह ने कहा कि मुंबई पुलिस ने फैजान को ट्रांजिट रिमांड के लिए रायपुर की अदालत में पेश किया था।

Read also- Maharashtra: पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे के हेलीकॉप्टर की फिर हुई तलाशी,  भड़के उद्धव ठाकरे

पुलिस अधिकारी ने बताया कि अदालत ने 15 नवंबर तक मुंबई पुलिस को उसकी ट्रांजिट रिमांड दे दी है। फैजान के वकील ने उनकी दोबारा मेडिकल जांच की मांग की जिसे अदालत ने खारिज कर दिया।रायपुर पुलिस ने बताया कि मुंबई के बांद्रा पुलिस थाने में पांच नवंबर को शाहरुख खान को धमकी देने और 50 लाख रुपये मांगने संबंधी फोन कॉल आया था, जिसके बाद मामला दर्ज किया गया था।शाहरुख खान को ये धमकी लॉरेंस बिश्नोई गिरोह द्वारा कथित तौर पर अभिनेता सलमान खान को दी गई धमकियों के बाद मिली है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *