जो केजरीवाल ईमानदार होने का दावा करते थे, उनके काले कारनामे अब दिखने लगे हैं- वीरेंद्र सचदेवा

Delhi BJP- दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने  कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ईमानदार नेता होने का दावा करते थे। अब उनके काले कारनामे दिखने लगे हैं। सचदेवा ने कहा कि भ्रष्टाचार इतना गंभीर है कि उसके आधार पर सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को मनीष सिसौदिया की जमानत खारिज कर दी। अब केजरीवाल और उनके साथियों को भ्रष्टाचार के सभी सवालों का जवाब देना होगा।

सचदेवा ने कहा, “अब अरविंद केजरीवाल और उनके साथियों को बताना पड़ेगा कि शराब नीति में बदलाव क्यों किए गए? पांच परसेंट से 12 परसेंट कमीशन क्यों की गई? सात परसेंट का किकबैक किसे मिला? और जो इतने करोड़ का घोटाला है, वो पैसे कहां खर्च हुए?”

Read also-मेरी माटी मेरा देश: हिमाचल के युवाओं ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ वीरभूमि की मिट्टी दिल्ली स्थित विशाल कलश में डाली

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत समन जारी किया गया है। सूत्रों के मुताबिक दिल्ली में मामले के जांच अधिकारी के सामने पेश होने के बाद एजेंसी उनका बयान दर्ज करेगी।..Delhi BJP

सूत्रों ने बताया कि आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक को दो नवंबर को सुबह 11 बजे ईडी के दिल्ली कार्यालय में पेश होने को कहा गया है।

Source- PTI

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *