मथुरा समेत देशभर में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

कोरोना काल में मथुरा समेत देशभर में 12 अगस्त को धूमधाम के साथ कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व को मनाया गया। कृष्ण भक्त भगवान के भजनों पर थिरकते नजर आए। मंदिर झालरों और फूलों की लड़ियों से गुलजार थे। जन्माष्टमी मनाने के बाद जगह-जगह प्रसाद वितरण भी हुआ।

आपको बता दें, कोरोना महामारी के बीच मथुरा-वृंदावन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। मंदिरों को बेहतरीन तरीके से सजाया गया था, मंदिर झालरों और फूलों की लड़ियों से गुलजार थे। लेकिन श्रद्धालुओं के नहीं आने के कारण रौनक थोड़ी फीकी रही। ठाकुरजी का अभिषेक कर उनके जन्म की खुशियां मनाई गईं। इस बार कोरोना महामारी से बचाव के लिए जिला प्रशासन एवं मंदिरों की प्रबंध कमेटियों, संचालकों एवं प्रबंधकों ने आपस में मिल-बैठकर तय किया था कि मंदिरों में 10 अगस्त से 13 अगस्त की सायंकाल तक किसी को भी दर्शन के लिए प्रवेश न दिया जाए। सभी भक्तों ने इस बार भगवान श्री कृष्ण के ऑनलाइन दर्शन कर किए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया कि “सभी देशवासियों को जन्माष्टमी के पावन पर्व की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। जय श्रीकृष्ण!”
इसके साथ ही राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने भी देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट किया “जन्माष्टमी के अवसर पर शुभकामनाएं। ‘निष्काम कर्म’ के अपने संदेश में योगेश्वर श्री कृष्ण ने परिणाम की चिंता किए बिना कर्म पर ध्‍यान केंद्रित करने का आह्वान किया है। यह भावना हमारे सभी कोरोना योद्धाओं के कार्य में झलकती है। यह पर्व सभी के जीवन में स्वास्थ्य और समृद्धि का संचार करे।”

इसके अलावा सीएम योगी, मथुरा की सांसद हेमामालिनी, ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा आदि नेताओं ने भी कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर देश व प्रदेशवासियों को शुभकामनायें दीं।

इसके अलावा दिल्ली में भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को जगह-जगह धूमधाम के साथ मनाया गया। माखन हंडी फोड़ कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ। वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के इस्कॉन मंदिर में प्रभु जी के दर्शन किए और उन्हें पालने में झुलाया।

इसके बाद सीएम केजरीवाल ने ट्वीट भी किया कि “श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर इस्कॉन मंदिर में प्रभु जी के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। जय श्रीकृष्ण ।”

इससे पहले दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने भी इस्कॉन मंदिर पहुंच भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन किए। इस्कॉन मंदिर में प्रभु के दर्शन और पूजन के बाद आदेश गुप्ता ने ट्वीट किया कि “श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर आज इस्कॉन मंदिर में जाकर श्री राधाकृष्ण जी के दर्शन किये। प्रभु की कृपा से उनका जलाभिषेक करने व पालने में झुलाने का सौभाग्य भी प्राप्त हुआ। प्रभु श्रीकृष्ण की कृपा सब पर बनी रहे।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *