जय वीरू से कम नहीं PM मोदी और CM खट्टर का याराना, PM ने खुद सुनाए दोस्ती के मनोहर किस्से

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज हरियाणा के गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेस-वे के 19 किलोमीटर लंबे हरियाणा के हिस्से सहित 1 लाख करोड़ से अधिक की 114 परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया है। ये एक्सप्रेस-वे गुरुग्राम से दिल्ली जाने वालों के लिए ऐसी सौगात है जो उनके सफर को बेहद सुगम कर देगा। इसके साथ ही PM मोदी ने हरियाणा में यातायात को और अधिक सुगम करने के मद्देनज़र शामली-अंबाला राष्ट्रीय राजमार्ग और भिवानी-हांसी रोड के विस्तारीकरण की भी आधारशिला रखी है। इस दौरान उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम मनोहर लाल के साथ अपनी पुरानी दोस्ती के भी किस्से सुनाए।

Read Also: CAA Notification: आज देश में लागू हो सकता है CAA, मोदी सरकार जारी करेगी नोटिफिकेशन !

जय – वीरू से कम नहीं PM मोदी और CM खट्टर का याराना

आपको बता दें, हरियाणा दौरे पर प्रदेश वासियों को सौगात देकर पीएम मोदी ने सोमवार को अपनी और सीएम मनोहर लाल खट्टर की दोस्ती के किस्से भी सुनाए और पुरानी यादें ताजा कीं। उनके किस्सों ने जय और वीरू की दोस्ती की याद दिला दी। जनता के बीच दोस्ती के किस्से सुनाते हुए उन्होंने कहा “हरियाणा के सीएम मनोहर लाल के साथ मेरी पुरानी दोस्ती है। हम पुराने साथी हैं दरी पर सोने का जमाना था हम तब भी साथ काम करते थे और मनोहर लाल जी के पास एक मोटर साइकिल रहती थी तो वो मोटर साइकिल चलाते थे मैं पीछे बैठता था। रोहतक से निकलता था और गुरुग्राम आकर रुकता था और ये हमारा लगातार हरियाणा का भ्रमण मोटर साइकिल पर हुआ करता था।”

Read Also: PM Modi On Agni-5 Missile: अग्नि-5 मिसाइल का परीक्षण रहा सफल, पीएम ने ‘मिशन दिव्यास्त्र’ के लिए DRDO को दी बधाई

इसके साथ ही पीएम मोदी बोले “मुझे याद उस समय गुरुग्राम में आते थे तब रास्ते छोटे हुआ करते थे इतनी दिक्कत होती थी। आज मुझे खुशी है कि हम भी साथ हैं और आपका भविष्य भी साथ है। विकसित भारत के मूल मंत्र को हरियाणा की सरकार मनोहर लाल के नेतृत्व में निरंतर सशक्त कर रही है।”

पीएम मोदी के इस दौरे पर उनके पुराने दोस्त सीएम मनोहर लाल ने भी उनको भरोसा दिलाते हुए कहा है कि “हरियाणा की ओर से हम सभी आपको ये विश्वास दिलाते हैं आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी, कि आपके आशीर्वाद से लोकसभा की सभी 10 सीटें जिताकर आपकी झोली में डालने का कार्य करेंगे।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *