भ्रष्टाचार का खेल जारी, रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार हुए कानूनगो !

सरकारें आती हैं और जाती हैं। सभी सरकारें भ्रष्टाचार को खत्म करने की बातें और दावे करती हैं, लेकिन भ्रष्टाचार का खेल है जो लगातार जारी है। ऐसा ही एक भ्रष्टाचार का मामला हरियाणा के उचाना हलके से सामने आया है।

आपको बता दें, जींद विजिलेंस विभाग की टीम ने आज उचाना हलके के कानूनगो अनिल कुमार को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी कानूनगो दुर्जनपुर गांव के एक व्यक्ति से जमीन की निशानदेही के एवज में रिश्वत मांग रहा था, जिसके चलते शिकायतकर्ता ने 10 हजार रुपए पहले और 20 हजार रुपए बाद में देने की बात कहकर जींद विजिलेंस विभाग को शिकायत दी थी। जिसके चलते विजिलेंस विभाग ने टीम गठित करके उचाना में भेजा, जिसने अनिल कुमार कानूनगो को रंगे हाथों 20 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जींद विजिलेंस विभाग के इंस्पेक्टर बलवान सिंह ने बताया है कि उन्हें दुर्जनपुर के एक व्यक्ति से शिकायत प्राप्त हुई थी कि उचाना हल्के का कानूनगो अनिल कुमार उसके खेत की जमीन की निशानदेही के एवज में 30 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा है। शिकायतकर्ता ने कानूनगो को पहले 10 हजार और बाद में छापामारी के दौरान कानूनगो को 20 हजार की रिश्वत दे दी। जिसके चलते टीम ने कानूनगो को 20 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया और मामला दर्ज कर गहनता से जांच की जा रही है। कानूनगो पर आगे क्या कार्रवाई होती है ये देखना होगा।

आरोपी कानूनगो के खिलाफ हरियाणा के करनाल में राज्य सतर्कता ब्यूरो के पुलिस स्टेशन में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस भ्रष्टाचार मामले में आगे की जांच जारी है। इस तरह भ्रष्टाचार के मामले सामने आते ही रहते हैं, इससे पहले भी हरियाणा में लॉकडाउन के दौरान रजिस्ट्री घोटाला सामने आ चुका है, जिसमें नियमों का ताक पर रखकर जमीन की रजिस्ट्रियां की जा रही थी, मामला संज्ञान में आने के बाद प्रदेश सरकार ने रजिस्ट्री पर रोक भी लगा दी थी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.