The Last Tenant : दिवंगत अभिनेता इरफान खान की अनरिलीज्ड फिल्म ‘द लास्ट टेनेंट’ यूट्यूब पर रिलीज

The Last Tenant, Irrfan Khan The Last Tenant, Vidya Balan old film release, The Last Tenant YouTube release, lost Bollywood film release, Irrfan Khan tribute film, इरफान खान द लास्ट टेनेंट, विद्या बालन पुरानी फिल्म, यूट्यूब पर रिलीज फिल्म, खोई हुई बॉलीवुड फिल्म, इरफान खान श्रद्धांजलि फिल्म, Irrfan Khan The Last Tenant film, Vidya Balan purani film release, YouTube par release film, lost Bollywood movie India, Irrfan Khan tribute movie

The Last Tenant : दिवंगत अभिनेता इरफान खान की फिल्म ‘द लास्ट टेनेंट’ आखिरकार इसके निर्माताओं ने यूट्यूब पर रिलीज कर दी।ये फिल्म 2000 में पूरी हुई थी, 29 अप्रैल को इरफान खान की छठी पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि के रूप में द सॉल्ट इंक के यूट्यूब पेज पर रिलीज किया गया है।सार्थक दासगुप्ता द्वारा लिखित और निर्देशित, 43 मिनट की इस फिल्म में इरफान खान के साथ विद्या बालन हैं, जो उस समय टीवी शो “हम पांच” में अभिनय के लिए मशहूर थीं।फिल्ममेकर सार्थक दासगुप्ता ने इसे साल 2000 में बनाया था।

उस वक्त वो एक ऐसे युवा फिल्म निर्माता थे जिसके पास न कोई बजट था, न कोई गारंटी, बस एक सपना था। जिसे पूरा करने के लिए उन्होंने दो असाधारण लोगों को इकट्ठा किया और चुपके से इस फिल्म को बनाया।फिल्म के यूट्यूब पेज पर कैप्शन में लिखा- “वे दो लोग थे इरफान खान और विद्या बालन—उस समय, जब दुनिया उनके नामों से ठीक से वाकिफ भी नहीं थी।The Last Tenant  

माना जाता था कि ये फिल्म हमेशा के लिए खो चुकी है। फुटेज गुम हो गया था। यादें सिर्फ उन लोगों के जहन में ज़िंदा थीं, जिन्होंने उस दौर को जिया था।इरफान का निधन 29 अप्रैल, 2020 को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में कैंसर से लंबी लड़ाई लड़ने के बाद हो गया था।The Last Tenant The Last Tenant  The Last Tenant  The Last Tenant 

Read also- Accident In Jabalpur : जबलपुर में बस पलटने से 39 लोग घायल, 6 की हालत गंभीर

एक बयान में, विद्या ने फिल्म के रिलीज होने पर अपने पुराने दिनों को याद करते हुए अपनी भावनाओं को जाहिर किया।विद्या ने कहा, “‘द लास्ट टेनेंट’ को आखिरकार दर्शकों तक पहुंचते देखना किसी सपने जैसा लग रहा है। मैं उस समय अपने करियर की शुरुआत कर रही था, अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रही था। इरफान के साथ काम करना तब बेहद खास था

और अब तो और भी ज्यादा, क्योंकि यही एकमात्र मौका था जब मुझे उनके साथ स्क्रीन शेयर करने का अवसर मिला।यह फिल्म मेरे लिए उस दौर की एक खूबसूरत याद दिलाती है जब मैंने अपने करियर की शुरुआत की थी और मुझे खुशी है कि इसे उनके प्रति श्रद्धांजलि के रूप में रिलीज किया गया है।The Last Tenant  The Last Tenant The Last Tenant 

“द लास्ट टेनेंट” दो दशकों से अधिक समय तक ठंडे बस्ते में पड़ी रही क्योंकि निर्देशक ने फिल्म की फुटेज खो दी थी, हाल ही में उन्हें इसकी वीएचएस कॉपी मिली।सार्थक दासगुप्ता ने कहा कि ‘द लास्ट टेनेंट’ की रिलीज उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसा है।निर्देशक ने कहा कि शुद्ध अंतर्ज्ञान से प्रेरित होकर, मैंने एक यात्रा शुरू की थी, तब भी मुझे यकीन नहीं था कि ये मेरा करियर बन पाएगी। इरफान को श्रद्धांजलि के रूप में इस फिल्म को अब रिलीज करना इसे और भी भावुक बना देता है। ऐसा लगता है जैसे मैं किसी भूले हुए सपने को फिर से जी रहा हूं।

Read also- “4 लाख गोवंश का सहारा बनी हरियाणा सरकार! 11 साल में 526 करोड़ चारा अनुदान, खुलेंगे 7 नए पशु औषधालय”

फिल्म का निर्माण सार्थक और उनकी पत्नी नीना ने अपने बैनर ‘द सॉल्ट इंक’ के तहत किया है। इरफान खान और विद्या बालन अभिनीत फिल्म यूट्यूब पर रिलीज़ हो गई है, निर्माताओं ने मंगलवार को इसकी घोषणा की।ये इरफान खान की पहली फिल्म थी। इरफान खान का 29 अप्रैल, 2020 को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर से जूझने के बाद निधन हो गया था।टीवी पर छोटेे रोल करने वाली विद्या बालन की भी ये पहली फिल्म है और ये एकमात्र फिल्म है जिसमें उन्होंने इरफान के साथ काम किया है।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *