बिहार में बदमाशों के हौसले बुलंद, दुकानदार को मारी गोली…फैली दहशत

Bihar News:

Bihar News: बिहार के समस्तीपुर में रविवार देर शाम को बाइक पर आए तीन या चार बदमाशों ने कथित तौर पर एक दुकान में घुसकर लूटपाट की और विरोध करने पर दुकान के मालिक दो व्यापारी भाईयो को गोली मार दी।फिलहाल दोनों व्यापारियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया हैवारदात दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के दलसिंह सराय – विद्यापतिनगर मार्ग पर सरदार गंज की है। इलाके में स्थित आनंद स्टोर में देर शाम को बदमाश दुकान में घुसे थे। हालांकि स्थानीय लोगों ने वारदात को अंजाम देकर भाग रहे बदमाशों को पकड़ लिया और दो बदमाशों की कथित तौर पर पीट पीट कर हत्या कर दी, इस दौरान बाकी बदमाश फरार होने में कामयाब रहे।

Read also- कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ विवादित टिप्पणी मामले में सुप्रीम कोर्ट आज करेगा सुनवाई

घायल दोनों व्यापारियों की पहचान अभिषेक आनंद और उसके छोटे भाई अनुराग आनंद के रूप में हुई है। घायल व्यापारी अभिषेक आनंद को सीने के नीचे गोली लगी है, जबकि अनुराग के दाहिने जांघ में गोली लगी है। जिनका अब निजी अस्पातल में इलाज चल रहा है।घटना की जानकारी मिलते ही एसपी अशोक मिश्रा घटनास्थल पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पुलिस ने मृत दोनों बदमाशों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। और मृत बदमाशों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। साथ ही फरार बदमाशों की तलाश के लिए टीमें गठित की गई हैं।पुलिस ने घटनास्थल के पास से एक जिंदा कारतूस के साथ कुछ खोखा भी बरामद किए हैं।घटना को लेकर लोगों के आक्रोश को देखते हुए काफ़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है।

Read also- विदेश सचिव विक्रम मिस्री आज संसदीय समिति को देंगे भारत-पाक सैन्य संघर्ष की जानकारी

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *