Jammu and Kashmir: केंद्र की एक उच्च-स्तरीय अंतर-मंत्रालयी टीम रविवार को जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले पहुंची जहां कथित तौर पर एक रहस्यमय बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 17 हो गई है। इस रहस्यमय बीमारी से रविवार को एक और व्यक्ति की मौत हो गई।
Read Also: दिल्ली समेत इन इलाकों में शीतलहर से ठिठुरे लोग, अगले दिनों के लिए IMD ने जताया ये अनुमान
बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को सुदूर बधाल गांव में एक-दूसरे से जुड़े तीन परिवारों में कुछ हफ्तों के भीतर हुई मौतों के कारणों का पता लगाने के लिए एक अंतर-मंत्रालयी टीम के गठन का आदेश दिया था। अधिकारियों ने बताया कि जम्मू के एसएमजीएस अस्पताल में इलाज करा रहे मोहम्मद असलम के छह बच्चों में से आखिरी यासमीन कौसर की भी आज शाम मौत हो गई। कौसर के पांच भाई-बहनों और दादा-दादी की पिछले सप्ताह मृत्यु हो गई थी।
Read Also: भारत के दो भागों में विभाजित होने की है संभावना, वैज्ञानिकों ने बताई ये बड़ी वजह !
इसके साथ ही आपको बता दें कि गांव में दो परिवारों के नौ अन्य सदस्यों की मौत 7 से 12 दिसंबर के बीच हो गई थी। उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा, ‘‘जम्मू-कश्मीर स्वास्थ्य विभाग और अन्य विभागों ने मौतों की जांच की लेकिन सटीक कारण अभी तक पता नहीं चला है। गृह मंत्री ने अंतर-मंत्रालयी विशेषज्ञों की एक टीम गठित की है और वे यहां पहुंच गए हैं।’’
अधिकारियों ने कहा कि 16 सदस्यीय टीम रविवार शाम राजौरी जिला मुख्यालय पहुंची और इसके सोमवार को शहर से 55 किमी दूर पहाड़ी गांव का दौरा करने की संभावना है। मरीजों ने अस्पतालों में भर्ती होने के कुछ दिनों के भीतर मरने से पहले बुखार, दर्द, मतली और चेतना में कमी आने की शिकायत की थी।
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

