TheIndiaStory: अभिनेत्री काजल अग्रवाल और अभिनेता श्रेयस तलपड़े ने फिल्म ‘द इंडिया स्टोरी’ की शूटिंग की पूरी

TheIndiaStory

TheIndiaStory: अभिनेत्री काजल अग्रवाल और अभिनेता श्रेयस तलपड़े ने अपनी आगामी फिल्म “द इंडिया स्टोरी” की शूटिंग पूरी कर ली है। चेतन डीके के निर्देशन में बनी रही इस फिल्म का निर्माण सागर बी. शिंदे और एमआईजी प्रोडक्शंस एंड स्टूडियोज़ की ओर से किया जा रहा है। TheIndiaStory

एक प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक इसमें मुरली शर्मा, मनीष वाधवा और तृषा सारदा भी हैं। फिल्म को “एक मनोरंजक और गहन ड्रामा बताया गया है जो कीटनाशक कंपनियों से जुड़े बड़े घोटालों की काली और विवादास्पद दुनिया को दर्शाता है।” TheIndiaStory

Read Also: CJI Gavai: PM मोदी ने CJI गवई से की बात, कहा- उन पर हमले से हर भारतीय नाराज

निर्माताओं ने सोमवार को आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर यह खबर साझा की। इस पोस्ट में फिल्म की शूटिंग की झलकियाँ दिखाई गईं। TheIndiaStory

उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘द इंडिया स्टोरी’ की शूटिंग पूरी हो गई! भावनाओं, सच्चाई और मजबूती का सफ़र अब खत्म हो रहा है! काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े ने द इंडिया स्टोरी की शूटिंग पूरी कर ली है। TheIndiaStory

ये एक मनोरंजक ड्रामा है जो उन वास्तविक कीटनाशक घोटालों से प्रेरित है जिन्होंने कभी देश को हिलाकर रख दिया था। एक ऐसी कहानी के लिए तैयार हो जाइए जो दिलों को छू लेगी और बातचीत को बढ़ावा देगी। ये फिल्म 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी और इसे एमआईजी प्रोडक्शन और स्टूडियोज का सहयोग मिला है। TheIndiaStory

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *