आईपीसी, सीआरपीसी और एविडेंस एक्‍ट में होगा बदलाव : गृहमंत्री अमित शाह

Amit shah live news, आईपीसी, सीआरपीसी और एविडेंस एक्‍ट में होगा बदलाव, live,

केंद्र सरकार आईपीसी, सीआरपीसी और एविडेंस एक्‍ट को बदलने की तैयारी कर रही है। इतना ही नही किसी भी अपराध में जल्‍द से जल्‍द सजा दिलाने के लिए फॉरेंसिक जांच को भी अनिवार्य कर रहे हैं।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्‍ली पुलिस के स्‍थापना दिवस के मौके पर कहा कि दिल्‍ली पुलिस छह साल से ज्‍यादा सजा के प्रावधान वाले अपराधों के घटनास्‍थल की जांच के लिए फॉरेंसिक यूनिट के साथ ही जांच अनिवार्य किया गया है, ताकि इस तरह के अपराधों में दोषियों को सजा दिलाने के लिए प्रमाण मिल सके।

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि दिल्‍ली में मोबाइल टैबलेट के जरिये पासपोर्ट का सत्‍यापन शुरू किया गया है। अब दिल्‍ली में रहने वालों को पासपोर्ट के सत्‍यापन के लिए 15 दिन का इंतजार नही करना पड़ेगा, अब उन्‍हें पांच दिन में ही मिल जायेगा। लोगों को कहीं जाने की जरूरत नही पड़ेगी ये पांच दिन में ही उनको ऑन लाइन मिल जायेगा।

Read also:- BBC के दफ्तर में लगातार तीसरे दिन भी IT की छापे मारी जारी !

दिल्‍ली पुलिस स्‍थापना दिवस के मौके पर गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि देश के कानून व्‍यवस्‍था और आंतरिक सुरक्षा के मामले में 2014 से अब तक अमूल चूल परिवर्तन आया है। चाहे जम्‍मू-कश्‍मीर में आतंकवाद हो या वामपंथी उग्रवाद हो इन दोनों मोर्चों पर सुरक्षा बलों की उपलब्धियों की वजह से बड़ा परिवर्तन आया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Amit shah live news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *