Jyotiraditya Scindia News: नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुरुवार को कहा कि एक महीने में उत्तर प्रदेश में पांच नए हवाई अड्डों का उद्घाटन किया जाएगा।सिंधिया अयोध्या से अहमदाबाद के लिए इंडिगो की उड़ान सेवा के उद्घाटन के लिए आयोजित वर्चुअल समारोह में बोल रहे थे।सिंधिया ने कहा, अयोध्या हवाईअड्डे का विस्तार किया जाएगा और रनवे का विस्तार किया जाएगा जिससे बड़े विमान उतर सकेंगे और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें भी संचालित हो सकेंगी।अयोध्या में महर्षि वाल्मिकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन 30 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। उस दिन, इंडिगो और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने अयोध्या के लिए उड़ानें संचालित कीं।
Read also-कोहरे ने लगाई रेलवे की रफ्तार पर ब्रेक, राजधानी समेत 24 ट्रेनें लेट – मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
यूपी में हवाई सेवा का विस्तार – सिंधिया ने गुरुवार को कहा कि एक महीने में उत्तर प्रदेश में पांच नए हवाई अड्डों का उद्घाटन किया जाएगा, जिससे राज्य में हवाई अड्डों की कुल संख्या 19 हो जाएगी।उत्तर प्रदेश में आज़मगढ़, अलीगढ, मुरादाबाद, चित्रकूट और श्रावस्ती में हवाई अड्डे बनेंगे।अयोध्या हवाई अड्डे के बारे में सिंधिया ने कहा कि दूसरे चरण का विस्तार जल्द ही शुरू होगा और शहर को और ज्यादा उड़ानें मिलेंगी।राम मंदिर का प्राण-प्रतिष्ठा समारोह 22 जनवरी को होगा।
ज्योतिरादित्य सिंधिया, नागरिक उड्डयन मंत्री: योगी आदित्यनाथ जी औऱ माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में अतिशीघ्र उत्तर प्रदेश के लिए पांच नए हवाई अड्डे अलीगढ़, आजमगढ़़, चित्रकूट और मुरादाबाद, पांच एक साथ आने वाले दिनों में अगले एक माह के अंदर ही हम लोग इसका लोकार्पण करेंगे।
(SOURCE PTI )
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

