मुंबई में प्रवेश करने वाले हल्के मोटर वाहनों पर कोई टोल नहीं लगेगा, महाराष्ट्र कैबिनेट का फैसला

CM Eknath Shinde News:

CM Eknath Shinde News: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सोमवार को हल्के व्हीकल्स की टोल माफी की घोषणा को मास्टर स्ट्रोक बताया।उन्होंने कहा कि न केवल यात्रियों का समय बचेगा बल्कि प्रदूषण और में भी कमी आएगी।महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले, शिंदे ने मुंबई में एंट्री के लिए सभी पांच टोल बूथों पर हल्के मोटर व्हीकल्स के लिए पूरा टोल माफी की घोषणा की।

Read Also: PM मोदी ने भारत मंडपम में PM गतिशक्ति अनुभूति केंद्र का किया निरीक्षण

आधी रात से लागू होगी ये सुविधा-  मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि लोग लंबे समय से इसकी मांग कर रहे थे और इसके लिए अदालत भी गए थे।मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मुंबई में राज्य कैबिनेट की बैठक में ये घोषणा की।मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि टोल माफी सोमवार आधी रात से लागू होगी।

Read Also: गुरुग्राम में शख्स पर दिनदहाड़े फायरिंग, CCTV में कैद हुई वारदात

निश्चित रूप से  समय बचेगा – मुंबई एंट्री प्वॉइंट पर महाराष्ट्र से लोग आते हैं और मुंबई एंट्री प्वॉइंट पर टोल नाका पर ट्रैफिक जाम होती थी। लोगों की मांग पिछले कई सालों से थी और कई लोग कोर्ट में भी गए थे और उसमें कोर्ट में जाने वाला मैं भी हूं।तो आज मुझे समाधान भी है, खुशी भी है कि आज मैं मुख्यमंत्री के कार्यकाल में हमारी महायुति सरकार के कार्यकाल में आज ये लाखों जो कार प्रवासी हैं लेट मोटर प्रवासी हैं उनको टोल में से माफी दी गई है और निश्चित रूप से इससे उनका समय बचेगा, प्रदूषण कम होगा और यहां पर ट्रैफिक नहीं होगा और फ्यूल बचेगा और इसलिए ये बहुत बड़ा एक ऐतिहासिक निर्णय है ये मास्टर स्ट्रोक है।”

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *