यूपी, दिल्ली समेत इन राज्यों को मिलेगी गर्मी से राहत, बारिश से बदलेगा मौसम, IMD ने दिया अपडेट

Weather news,यूपी, दिल्ली समेत इन राज्यों को मिलेगी गर्मी से राहत, बारिश से....

Weather news: देश की राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में कल शाम को मौसम ने अचानक अपना नजारा बदला। कल दिन में तेज धूप खिली हुई थी, लेकिन शाम होते ही दिल्ली में तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी देखने को मिली मौसम विभाग की मानें तो अगले कुछ दिनों तक देशभर के ज्यादातर राज्यों में बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। इसी बीच तामान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी।

दिल्ली में मौसम का हाल
मौसम विभाग के अनुसार आज यानी 28 अप्रैल को न्यूनतम तापमामन 19 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। वहीं, दिल्ली में आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश भी देखने को मिल सकती है मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में बारिश का ये सिलसिला 3 मई तक जारी रह सकता है। मौसम में आए इस बदलाव के चलते तापमान में कमी दर्ज की जाएगी।

Read also –असम में उग्रवाद का अंत,केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में हुआ महत्त्वपूर्ण त्रिपक्षीय समझौता

उत्तरप्रदेश में मौसम का हाल
यूपी की राजधानी लखनऊ की बात करें तो आज यहां आंसिकतौर पर बादल छाए रह सकते हैं। वहीं न्यूनतम तापमान 22 और अधिकतम तापमान 36 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। मौसम विभाग के अनुसार आनेवाले दिनों में लखनऊ में भी बारिश की गतिविधियां नजर आ सकती हैं। वहीं लखनऊ में भी तापमान में कमी दर्ज की जाएगी।  Weather news

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *