हाईकोर्ट पहुंचे TMC सांसद सुखेंदु शेखर, कोलकाता पुलिस के नोटिस को हाई कोर्ट में दी चुनौती

TMC MP Sukhendu Shekhar

TMC MP Sukhendu Shekhar: तृणमूल कांग्रेस के सांसद सुखेंदु शेखर रॉय ने आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में ट्रेनी महिला डॉक्टर के साथ कथित रेप और हत्या के मामले में सोशल मीडिया पोस्ट के संबंध में पुलिस के भेजे गए नोटिस को चुनौती देते हुए सोमवार को कलकत्ता हाई कोर्ट का रुख किया।कोलकाता पुलिस ने रविवार को टीएमसी के वरिष्ठ नेता को नोटिस भेजकर पेश होने के लिए कहा था।

टीएमसी सांसद ने दिया बड़ा बयान – जस्टिस राजर्षि भारद्वाज ने रॉय के वकील को पुलिस की नोटिस को चुनौती देने वाली याचिका दायर करने की इजाजत दी है।अदालत ने कहा कि वह याचिका पर मंगलवार को सुनवाई करेगी।अपने सोशल मीडिया पोस्ट में टीएमसी सांसद रॉय ने मांग की कि सीबीआई ट्रेनी महिला डॉक्टर के कथित रेप और हत्या के केस में कोलकाता पुलिस कमिश्नर और आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल से हिरासत में लेकर पूछताछ करे।

छात्रों का विरोध प्रदर्शन जारी-  कलकत्ता उच्च न्यायालय ने 13 अगस्त को मामले की जांच कोलकाता पुलिस से सीबीआई को स्थानांतरित करने का आदेश दिया, जिसने 14 अगस्त को अपनी जांच शुरू की।अस्पताल में यह तोड़फोड़ डॉक्टर के कथित बलात्कार और हत्या के खिलाफ राज्य के विभिन्न हिस्सों में महिलाओं द्वारा आधी रात को किए गए विरोध प्रदर्शन के बीच हुई।पीड़िता के लिए न्याय की मांग को लेकर मेडिकल कॉलेज के छात्रों का विरोध प्रदर्शन पूरे पश्चिम बंगाल में ग्यारहवें दिन भी जारी रहा ।

सीबीआई कस्टडी में है आरोपी-   ड्यूटी पर मौजूद महिला डॉक्टर के साथ कथित तौर पर रेप किया गया और बाद में हत्या कर दी गई, जिससे देश भर में आक्रोश फैल गया।कोलकाता पुलिस ने इस अपराध के सिलसिले में वारदात के अगले दिन संजय रॉय नाम के आरोपित को गिरफ्तार किया था, जो फिलहाल सीबीआई की कस्टडी में है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *