टोक्यो: ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में पीवी सिंधु ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वर्ल्ड नंबर-9 चीन की है। बिंग जियाओ को 21-13, 21-15 से हराकर कांस्य पदक जीत लिया है।
वर्ल्ड नंबर-7 सिंधु को इस मुकाबले को जीतने में कोई खास दिक्कत नहीं हुई और उन्होंने महज 52 मिनट में यह मुकाबला अपने नाम कर लिया।
टोक्यो ओलंपिक में भारत का यह तीसरा पदक है, सबसे पहले मीराबाई चनू ने वेटलिफ्टिंग के 49 किलो भारवर्ग में सिल्वर मेडल जीता था।
वहीं, बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन ने 69 किलो वेल्टरवेट कैटेगरी के सेमीफाइनल में पहुंचकर भारत के लिए मेडल पक्का कर चुकी हैं।
26 साल की सिंधु का ओलंपिक खेलों में यह दूसरा पदक है, इससे पहले उन्होंने 2016 के रियो ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीता था।
इसके साथ ही सिंधु ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली दूसरी भारतीय बन गई हैं, उनसे पहले रेसलर सुशील कुमार यह अनोखी उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।
सुशील ने बीजिंग ओलंपिक(2008) में कांस्य और लंदन ओलंपिक(2012) में रजत पदक जीता था। ओवरऑल ओलंपिक के बैडमिंटन इवेंट में भारत का यह तीसरा पदक है।
सिंधु के अलावा साइना नेहवाल भी ओलंपिक में पदक जीत चुकी है, साइना 2012 के लंदन ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने में कामयाब रही थीं।
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

