‘सेल्फी’ का ट्रेलर रिलीज, अक्षय-इमरान की जोड़ी ने दिया कॉमेडी का जबरदस्त तड़का

लोगों को हमेशा यह कहते सुना है कि अभिनेताओं और दर्शकों का रिश्ता भक्त और भगवान की तरह होता है। साथ ही फैंस अपने चहेते सितारों को पूरी शिद्दत से चाहते हैं। वहीं दर्शकों की हमेशा यह ख्वाहिश रहती है कि अपने चहेते सितारों से उनकी एक बार मुलाकात हो जाएं। वहीं सोशल मीडिया और सेल्फी के दौर में फैंस अपने चहेते सितारों से मुलाकात के बाद उनके साथ एक सेल्फी संजोने लगे हैं। इस मूवी में भी ‘सेल्फी’ कुछ इसी तरह की कहानी है। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और एक्टर इमरान हाशमी की ‘सेल्फी’ मूवी का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। इस ट्रेलर में जबरदस्त कॅामेडी का भरपूर तड़का है।

वहीं कुछ इमोशनल सीन भी हैं। साथ ही इसमें ये भी दिखाया गया है कि अपने चहेते सुपरस्टार के लिए बिछने को तैयार रहने वाले दर्शक के आत्मसम्मान को ठेस पहुंचाने पर उस पर क्या बीतती है। इस फिल्म में अभिनेता अक्षय कुमार विजय के रोल में नजर आएंगे। हैं। वहीं इस ट्रेलर की शुरुआत में बैकग्राउंड से आवाज आती है, कि ‘विजय सर कोई नॉर्मल स्टार नहीं, हम सबके दिलों के सुपरस्टार हैं वो’ फिर इसके बाद एक्टर अक्षय कुमार की धमाकेदार एंट्री होती है।

Read also:- जैकलीन फर्नांडिस पर नोरा फतेही ने ठोका मानहानि का केस, जानिए कोर्ट में कब होगी सुनवाई

वहीं एक्टर अक्षय कुमार आग की लपटों के बीच से निकलते हुए नजर आते हैं और सुनाई देता है, कि ‘जंगल मेरा मुझे कहते हैं शेर।’ फिर इसके बाद विजय ‘सर’ (अक्षय कुमार) अपने प्रोजेक्ट्स की गिनती करते हुए नजर आते हैं। और कहते हैं, ‘मुझे साल में दो पिक्चरें करनी होती हैं, दो ओटीटी की भी। 28 एड भी हैं और 17 शो। एक आधा रियलिटी शो भी करना होता है।’ देखकर  ऐसा लग रहा है कि मानो अक्षय कुमार कोई रोल अदा नहीं कर रहे, बल्कि खुद अपनी ही कहानी कहते हुए नजर आ रहे हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *