दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की भीषण भिड़ंत, 2 नाबालिगों समेत तीन लोगों की मौत

Tripura Motorcycle Accident, #RoadSafety #TrafficCollision #YouthSafety #TragicIncident #Bikesharing #CommunityAwareness #SafetyFirst #PreventAccidents

Tripura Motorcycle Accident  : दक्षिण त्रिपुरा जिले में बुधवार को दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर में दो नाबालिगों समेत तीन लोगों की मौत हो गई।पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना जोलाईबाड़ी-बेलोनिया वैकल्पिक राष्ट्रीय राजमार्ग पर पश्चिम पिलक कॉलोनी इलाके के पास हुई।Tripura Motorcycle Accident  Tripura Motorcycle Accident 

Read also-श्रीनगर में फिर गिरा पारा, स्थानीय लोगों का कहना- इतनी ठंड पहले कभी नहीं पड़ी

तीनों मृतक शांतिबाजार सबडिवीजन के अंतर्गत जोलाईबाड़ी इलाके के रहने वाले थे।(Tripura Motorcycle Accident)मृतकों की पहचान पश्चिम पिलक के रहने वाले प्रियांशु दत्ता (17), पश्चिम पिलक साहा पाथर इलाके के रहनेवाले स्वप्न त्रिपुरा (16) और मध्य पिलक के रहने वाले बिप्लब शील (53) के रूप में हुई है।मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर में तीनों सवारों की मौके पर ही मौत हो गई थी।

Read also-दो दिवसीय भारत दौरे पर आ रहे रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, दोनों देशों के बीच होंगे कई अहम समझौते

दुर्घटना की सूचना मिलने पर, दक्षिण त्रिपुरा के पुलिस अधीक्षक मौर्य कृष्ण सी शाम को घटनास्थल पर पहुँचे।बताया जा रहा है कि यह दुर्घटना तब हुई जब एक बाइक ने दूसरे वाहन वाहन को ओवरटेक करके पार करने की कोशिश की और वो विपरीत दिशा से आ रही बाइक से टकरा गई। तीनों बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।Tripura Motorcycle Accident 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *