तुनिषा शर्मा आत्महत्या मामले में गिरफ्तार शीजान खान को 1 लाख रुपये के मुचलके पर मिली जमानत

Tunisha sharma news, तुनिषा शर्मा आत्महत्या मामले में शीजान खान मिली .........

अभिनेत्री तुनिषा शर्मा की आत्महत्या मामले में गिरफ्तार अभिनेता शीजान खान को मुम्बई के वसई अदालत ने 1 लाख रुपये के मुचलके पर जमानत दी है। शीजान खान से कोर्ट ने उनका पासपोर्ट जमा करने के लिए कहा। हालांकि शिजान खान अभी विदेश नहीं जा सकेंगे क्योंकि उनके पासपोर्ट कोर्ट में जमा करने को कहा गया है।बता दें की शिजान खान पर तुनिषा को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा था जिसके बाद से पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। जानकारी के अनुसार शिजान खान तुनीषा शर्मा के साथ रिलेशिनशिप में थे।

बता दें की इन दिनों तनीषा शर्मा आत्महत्या मामला मुम्बई के वसई अदालत में चल रहा है। जिसमें शिजान खान को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में बीते 24 दिसंबर को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। हालाँकि एक्टर को एक लाख की बांड पर 69 दिनों के बाद जमानत मिली है। बता दें की अलीबाब के सेट पर तनीषा ने फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। जिसके बाद तनीषा की मां ने शिजान पर गंभीर आरोप लगाए थे।   Tunisha sharma news

Read also: नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने पत्नी सहित बच्चों को किया घर से बाहर, रोड पर बिलख-बिलख कर रोते नजर आया परिवार

हालांकि पुलिस पूछताछ में शिजान ने भी कबूल किया था की अलग-अलग धर्मों का होना उनदोनों के ब्रेकअप की वजह बनी। यहां तक शिजान ने ये भी बताया था की श्रद्धा और आफताब मामले के सामने आने के बाद से ही उनदोनों के रिश्ते खराब होने शुरू हुए। बता दें की तुनिषा शर्मा की मम्मी ने शीजान खान पर कई संगीन आरोप लाए थे। और अपने बयान में कहा था कि शीजान ने तुनिषा को हिजाब पहनने और उर्दू सीखने के लिए मजबूर किया। एक्ट्रेस की मम्मी ने शीजान खान पर तुनिषा पर हाथ उठाने का भी आरोप लगाया था।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App    

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *