Twisha Death Case : भोपाल के हाई प्रोफाइल ट्विशा शर्मा मौत मामले में रविवार को ट्वीशा शर्मा का दोबारा पोस्टमार्टम किया जा रहा है। दिल्ली एम्स की मेडिकल टीम और ट्विशा के परिजन एम्स भोपाल पहुंच गए हैं।ट्विशा के परिवार ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार रविवार शाम को होगा और उन्होंने भोपाल के लोगों, विशेष रूप से महिलाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं से, उनकी अंतिम यात्रा में शामिल होने की अपील की।Twisha Death Case
Read also- Pakistan Train Blast: पाकिस्तान के बलूचिस्तान में रेलवे ट्रैक के पास धमाके में 20 लोग घायल
परिवार ने दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट तैयार करने वाली मेडिकल टीम से अनुरोध किया है कि वे बोर्ड से बहु-विषयक फोरेंसिक, पैथोलॉजिकल और रेडियोलॉजिकल दृष्टिकोण अपनाने और उन मामलों की स्वतंत्र रूप से जांच करने का आग्रह किया जिनके बारे में उसने पहले पोस्टमार्टम पर सवाल उठाए थे।ट्विशा शर्मा (33) 12 मई को भोपाल के कटारा हिल्स इलाके में अपने ससुराल में फंदे से लटकी पाई गई थीं।Twisha Death Case Twisha Death Case
Read also- सीएम नायब सिंह सैनी ने महर्षि कश्यप जयंती समारोह में की शिरकत, कई बड़ी घोषणाएं
उनके परिवार ने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। हालांकि, ट्विशा शर्मा के ससुराल वालों ने दावा किया है कि वह नशे की लत से पीड़ित थीं।मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के 22 मई के आदेश पर कार्रवाई करते हुए, एम्स दिल्ली ने दूसरे पोस्टमार्टम के लिए वरिष्ठ चिकित्सकों की चार सदस्यीय टीम का गठन किया है। यह मेडिकल टीम शनिवार को भोपाल पहुंची थी।Twisha Death Case Twisha Death Case
