जम्मू कश्मीर: बैंक मैनेजर विजय कुमार का हत्यारा ढेर

J&K News

जम्मू–कश्मीर के शोपियां जिले में बुधवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर–ए–तैयबा के दो आतंकवादी मारे गए।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि शोपियां के कांजीलर में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ उस समय शुरू हुई जब सुरक्षाबलों ने इलाके को घेरकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। सुरक्षाबलों की ओर से सर्च ऑपरेशन शुरू होने के बाद जब आतंकियों को लगा कि उन्‍हें घेर लिया गया है तब उन्‍होंने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी।

 

Read Also बीते 24 घंटे में मिले 8,822 नए मरीज, 15 लोगों की मौत

 

कश्मीर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने कहा कि मारे गए आतंकवादियों में से एक की पहचान शोपियां के जान मोहम्मद लोन के रूप में हुई है, जो हाल ही में कुलगाम जिले में एक बैंक मैनेजर की हत्या में शामिल था।

आतंकवादी लोन पर कई अपराधों के साथ ही कुलगाम जिले में 2/6/22 को बैंक मैनेजर विजय कुमार की हुई हालिया हत्या में शामिल होने का आरोप भी था।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *