गोहाना पुराना बस अड्डे पर फायरिंग में स्कॉर्पियो सवार युवक की दर्दनाक मौत, जांच में जुटी पुलिस

Gohana Crime News:

Gohana Crime News: गोहाना में दिनदहाड़े गोलियां मार कर शख्स को मौत के घाट उतारने का मामला सामने आया है। बीच बाजार एक स्कॉर्पियो में सवार युवक को वरना कार में आए तीन बदमाशो ने गोलियां मार कर हत्या कर दी। मृतक को कई गोली लगने से मौके ओर मौत हो गई। मृतक का नाम अजय निवासी गांव ईशापुर खेड़ी का रहने वाला है। यह हत्या के बाद गोहाना में पुलिस के कार्य प्रणाली पर सवाल उठ रहे है।

Read also-Haryana News: कलियुगी पिता बना हैवान, पानी देने से मना करने पर मासूम को उतारा मौत के घाट

गोहाना के एक हॉस्पिटल में आने परिवार के सदस्य से मिलने  में  पुराने बस स्टैंड पर अपनी स्कार्पियो सवार अजय मिलकर वापिस गांव जा रहा था मगर उसे क्या पता था कि कुछ लोग उसे मारने के लिए आंखे लगाए हुए है वह हस्पताल से कुछ दूरी पर ही था कि तीन लोगों ने गाड़ी के अंदर की अंधाधुंध फायरिंग कर दी। उसकी गोलियां लगने से मौत हो गई। हत्या की सूचना पा कर पुलिस मौके पर पहुंची।वहीं गोहाना को डीसीपी भी मौके पर पहुंची उन्होंने बताया कि अभी हमें मर्डर की सूचना मिली है पुलिस ने तीन में से एक आरोपी को पकड़ लिया है मामले की जांच की जा रही है।
वहीं एक राहगीर ने भी बताया कि कैसे तीन लोगों ने स्कॉर्पियो में सवार और गोली चलाई। अभी तक जानकारी के अनुसार 2016 में गांव में एक व्यक्ति की हत्या हुई थी इस हत्या में मृतक आरोपी था और वह जेल में था वह अभी जमानत पर बाहर आया हुआ था। हत्या का बदला लेने के इरादे से अजय की हत्या होने की बात सामने आई है। बाकी हत्या की जांच होने के बाद ही सही कारणों का पता चलेगा।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *