विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पानीपत का किया दौरा

विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को हरियाणा के पानीपत का दौरा किया और किसानों से बातचीत की। इस दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री ने किसानों के साथ कई घंटे बिताए। इस दौरान वह गाँव सिवाह में प्रगतिशील किसान रामप्रताप शर्मा के फार्म पर गए, जहां प्रगतिशील किसान 2012 से आर्गेनिक विधि से फल और सब्ज़ियां उगा रहा है, जो हाथों-हाथ अच्छे भाव पर बिक जाती हैं।

Read Also: युद्ध जैसी आपातकालीन तैयारियों के लिए देश के छह राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में किया गया मॉक ड्रिल का आयोजन

आपको बता दें, विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत पानीपत में आयोजित एक कार्यक्रम में शनिवार को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शिरकत की। इस दौरान प्रदेश के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा और शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा भी उनके साथ मंच पर नजर आए। कृषि मंत्री सिंह ने एक्स पर किए पोस्ट में लिखा, “पानीपत के सिवाह गांव में रामप्रताप जी ने आधुनिक तकनीक और उन्नत कृषि के जरिए खेत को प्रयोगशाला में बदल दिया है। वे पारंपरिक फसलों के साथ-साथ उन्नत किस्म के तरबूज भी उगा रहे हैं। जब मैं उनके खेत पर पहुंचा तो उन्होंने मुझे तरबूज खिलाना शुरू कर दिया। लाल, पीले और नारंगी रंग के तरबूजों का लाजवाब स्वाद देखकर मैं दंग रह गया। इन फलों में रामप्रताप जी की मेहनत का स्वाद समाया हुआ है।”

पोस्ट में आगे कहा गया, “विकसित कृषि संकल्प अभियान में लाखों ऐसे किसानों की कहानियां हमारे सामने आ रही हैं जो कई नवाचार कर रहे हैं और उन्नत खेती के जरिए न सिर्फ खुद के लिए मुनाफा कमा रहे हैं बल्कि कई किसानों के लिए प्रेरणा भी बन रहे हैं।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *