UP: रामलला के दर्शन से पहले अब नहीं होगी सामान की चिंता, मुफ्त मिलेगी लॉकर की सुविधा

Ram Lalla

उत्तर प्रदेश की पावन नगरी अयोध्या में रामलला के दर्शन से पहले श्रद्धालुओं को अब अपने सामान की चिंता नहीं होगी, क्योंकि श्रीराम जन्मभूमित तीर्थ क्षेत्र की ओर से परिसर में मुफ्त में लॉकर की सुविधा दी जा रही है। यहां पर एकसाथ 50 हजार श्रद्धालु अपना सामान सुरक्षित रख सकेंगे।

Read Also: झीलों की नगरी उदयपुर पहुंचे विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना, 26 फरवरी को करेंगे शादी

अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए उमड़ रही भीड़ को देखते हुए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं के लिए जन्मभूमि परिसर के पास मुफ्त लॉकर सेवा विकसित की है। राम मंदिर, अयोध्या में दर्शन के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। भीड़ के दौरान सामान की सुरक्षा और सुव्यवस्थित व्यवस्था एक बड़ी चुनौती थी।

इसी को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने लॉकर प्रणाली विकसित की है। अब लगभग 50,000 श्रद्धालु अपने जूते, चप्पल और बैग सुरक्षित रूप से जमा कर दर्शन कर सकेंगे। मंदिर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के तहत श्रद्धालुओं को परिसर में ऐसी वस्तुएं ले जाने की अनुमति नहीं है।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *