UP: शाहजहांपुर में ममता हुई शर्मसार, जमीन में दफन मिली जीवित नवजात बच्ची

#UP

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के जैतीपुर थाना क्षेत्र में ममता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। बीते रविवार को करीब 15 दिन की जीवित नवजात बच्ची जमीन में दफन मिली है। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने बच्ची को जमीन से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। UP

Read Also: Asia Cup: पाकिस्तान को हराकर 7 विकेट से जीता भारत, कप्तान ने पहलगाम के पीड़ितों और सेना को समर्पित की जीत

पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने इस मामले पर जानकारी दी है कि जैतीपुर थाना क्षेत्र के गोडापुर गांव में लगभग 15 दिन की बच्ची कुछ छोटे पेड़ों के बीच जमीन में दबी थी और उसके रोने की आवाज सुनकर एक ग्रामीण ने पास जाकर देखा तो बच्ची का एक हाथ जमीन से बाहर निकला हुआ था। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सावधानीपूर्वक मिट्टी हटाकर जमीन से बच्ची को बाहर निकलवाया। UP

पुलिस अधीक्षक द्विवेदी ने बताया कि बच्ची की सांसे चल रही थीं और उसे स्थानीय सरकारी अस्पताल भेजा गया जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। ये बच्ची किसकी है और किसने उसे दफनाया है, फिलहाल इसकी जांच की जा रही है। वहीं इसके दूसरी ओर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य राजेश कुमार ने बताया कि रविवार दोपहर बाद गंभीर हालत में एक बच्ची अस्पताल लाई गई थी और उसका इलाज किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बच्ची की गंभीर हालत को देखते हुए उसे सघन देखभाल इकाई में रखा गया है और उसकी हालत स्थिर है। UP

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *