UP Accident: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के दिल्ली लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार दोपहर बाद एक बोलेरो कार, एक मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े टैंकर में जा घुसी जिससे पांच व्यक्तियों की मौके पर मृत्यु हो गई और पांच अन्य लोग घायल हो गए।पुलिस अधीक्षक (नगर) मानुष पारीक बताया कि रविवार दोपहर बाद बरेली शहर के सीबीगंज थाना क्षेत्र के परधोली गांव के पास लखनऊ की ओर से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो कर, आगे चल रही एक मोटरसाइकिल में टक्कर मारते हुए अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े टैंकर में पीछे से जा टकराई।UP Accident:
Read also- Hrithik Roshan ने ‘रामायण’ के VFX पर हो रही आलोचना पर दी प्रतिक्रिया
उन्होंने बताया कि हादसा इतना भयावह था कि बोलेरो के अगले हिस्से और मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए।बोलेरो में बैठे सिकंदर कुमार (28), मनमोहन (42) और एक अज्ञात व्यक्ति और मोटरसाइकिल सवार शमसाद (45) और मुमता (65) की मौके पर ही मृत्यु हो गई।पारीक ने बताया कि बोलेरो कार में सवार पांच अन्य लोग घायल हो गए जिसमें चालक प्रिंस और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं।सीबीगंज थाना के निरीक्षक प्रदीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।UP Accident:
Read also- TAMIL NADU: TVK प्रमुख विजय ने नए चुनावी हलफनामे में 2 लंबित आपराधिक मुकदमों का किया खुलासा
प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार से चल रही बोलेरो के चालक की लापरवाही को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है।पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई की जा रही। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बोलेरो की रफ्तार काफी अधिक थी जिससे चालक नियंत्रण खो बैठा और पहले उसने मोटरसाइकिल को टक्कर मारी और बाद में सीधे टैंकर में जा घुसा।
टक्कर के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई।स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।घायलों को एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।UP Accident:
