UP Accident: मऊ में तेज रफ्तार का कहर, दीवार में कार टकराने से तीन की दर्दनाक मौत

UP Accident: उत्तर प्रदेश में मऊ जिले के के घोसी थाना क्षेत्र के बलुआ पोखरा गांव स्थित लेखपाल भवन के पास एक तेज रफ्तार कार के दीवार से टकराकर पलट जाने से तीन युवकों की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।पुलिस ने गुरुवार को ये जानकारी दी।UP Accident:

Read Also- Rome: भारत और इटली ने अपने संबंधों को विशेष रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक बढ़ाने पर सहमति जताई

दीवार से टकराकर पलटी कार-  उन्होंने बताया कि यह दुर्घटना बुधवार देर रात घोसी थाना क्षेत्र के बलुआ पोखरा स्थित लेखपाल भवन के पास हुई जब घोसी की ओर जा रही एक कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे एक घर की दीवार से टकरा गई। पुलिस के मुताबिक वाहन में चार लोग सवार थे। स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को घोसी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने उनमें से तीन को मृत घोषित कर दिया।UP Accident:

Read Also-Uttar Pradesh: लू तेज़ होने की वजह से आम उगाने वाले ‘फलों की बैगिंग’ का ले रहे हैं सहारा

घटनास्थल पर मची चीख पुकार-  पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान नवापुरा निवासी रियाज अहमद (26), इटौरा कोपागंज के रामाशीष यादव (28) और राहुल यादव (30) के रूप में हुई है।घायल आकाश यादव (25) की हालत गंभीर होने पर उसे उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया गया।पुलिस क्षेत्राधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया ।उन्होंने कहा कि पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और सभी संभावित कारणों से घटना की जांच शुरू कर दी है।।UP Accident:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *