UP Accident News: यूपी के संभल में भीषण सड़क हादसा, 3 की मौत 17 घायल

UP Accident News: Horrific road accident in Sambhal, UP, 3 killed, 17 injured, Sambhal News, Sambhal Road Accident, Sambhal Incident, UP News, Crime, accident, #UttarPradesh, #up, #Crime, #accident, #RoadAccident, #police-youtube-facebook-twitter-amazon-google-totaltv live,total news in hindi

UP Accident News: उत्तर प्रदेश के संभल में एक भयानक सड़क हादसा हुआ, जहां एक कंटेनर और एक ट्रैक्टर में टक्कर हो हुई। इस भयानक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई तो वहीं 17 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ये हादसा रविवार 12 मई की देर रात को तब हुई जब ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार लोग अंतिम संस्कार से वापस आ रहे थे।

Read Also: Weather Update: कहीं आंधी तो कहीं धूप, जानें कैसा है मौसम का मिजाज

3 की मौत 17 घायल-  बता दें कि सोमवार 13 मई को पुलिस ने जांच के दौरान बताया कि रविवार 12 मई की देर रात राजपुरा थाना क्षेत्र के दीप पुर टांडा में यह सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने उन लोगों की पहचान घासी राम (60), महिपाल (55) और गुमानी (40) के रुप में की है। साथ ही ये भी बताया कि इसके अलावा 17 लोग गंभीर रूप से घायल हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Read Also: Fourth Phase Voting: जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में वोटिंग जारी

अंतिम यात्रा से वापस आ रहे थे सभी पीड़ित- पुलिस ने बताया कि घटना के बाद कंटेनर ड्राइवर मौके पर फरार हो गया। यह जानकारी पीटीआई को दी गई है। पीटीआई (PTI) से बातचीत के दौरान संभल के डीएम मनीष बंसल ने बताया कि यह हादसा रविवार 12 मई की देर रात करीब 11 बजे हुआ था। साथ ही ये भी बताया कि मरने वाले तीनों लोग लखनपुर गांव के रहने वाले थे। उन्होंने बताया कि पीड़ित लोग बुलंदशहर जिले के अनूपशहर से एक अंतिम संस्कार में भाग लेने के बाद अपने घर वापस आ रहे थे और तभी ये भीषण दाहसा हो गया।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitterw

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *