UP: अकासा एयर 16 जून से नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ानें शुरू करेगी

UP:

UP: अकासा एयर 16 जून से नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से अपनी उड़ान सेवाएं शुरू करेगी। ये इस नए हवाई अड्डे से सेवाएं शुरू करने वाली दूसरी एयरलाइन होगी। नोएडा हवाई अड्डे का उद्घाटन 28 मार्च को हुआ था और वहां से 15 जून से वाणिज्यिक परिचालन शुरू होने जा रहा है।UP:  

Read Also: जेल से रिहा हुए थाईलैंड के पूर्व प्रधानमंत्री थाकसिन शिनावात्रा

अकासा एयर ने सोमवार को जारी बयान में कहा कि वे 16 जून से नोएडा हवाई अड्डे को बेंगलुरू और नवी मुंबई से जोड़ने वाली दैनिक उड़ानें शुरू करेगी।बयान में कहा गया, ”एयरलाइन नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से अपने नेटवर्क को मजबूत करना जारी रखेगी और समय के साथ घरेलू व अंतरराष्ट्रीय संपर्क का विस्तार करेगी।”

Read Also: वाराणसी के दालमंडी इलाके में वक्फ बोर्ड की ओर से संचालित ‘मुसाफिर खाने’ की संपत्तियों को ध्वस्त किया गया

इसके अलावा, अकासा एयर का हवाई अड्डा परिसर के भीतर एक एमआरओ (रखरखाव, मरम्मत और ओवरहाल) केंद्र भी होगा।इंडिगो इस हवाई अड्डे से परिचालन शुरू करने वाली पहली एयरलाइन होगी, जो 15 जून से लखनऊ और बेंगलुरु को जोड़ने वाली उड़ानें शुरू करेगी।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *