UP: प्रयागराज में हनुमान जन्मोत्सव पर मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

UP: संगम नगरी प्रयागराज में रविवार को हनुमान जयंती के मौके पर श्रद्धालुओं का तांता लगा ।शहर के बड़े हनुमान मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचे।लेटे हुए हनुमान जी मंदिर के नाम से मशहूर, इस मंदिर को भगवा, हरे और पीले रंग के फूलों से सजाया गया है। मंदिर में रंग बिरंगी लाइट और झालर भी लगाई गई हैं।

Read Also- Bollywood: बर्थडे पर सनी देओल ने किया बड़ा ऐलान, फिल्म ‘गबरू में आएंगे नजर

हनुमान जयंती के दिन बजरंग बली की विशेष पूजा होती है। शहर के बड़े हनुमान मंदिर में इस अवसर पर भव्य उत्सव मनाया जाता है, जहां हजारों भक्त पूजा-अर्चना करने और आशीर्वाद लेने आते हैं।स्थानीय पुजारी के मुताबिक, हनुमान जयंती साल में दो बार मनाई जाती है। लेकिन हिंदू पंचांग के अनुसार मुख्य उत्सव कार्तिक माह में ही मनाया जाता है।UP:

Read Also-Bollywood: अभिनेत्री परिणीति और राघव चड्ढा बने माता-पिता, घर आया नन्हा मेहमान

श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिर और उसके आस-पास बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।उधर, इस मौके पर शहर के प्राचीन त्रिपोलिया हनुमान मंदिर में प्रभात फेरी निकाली गई। श्रद्धालु एक साथ चलते हुए भजन गाते चल रहे थे।कार्यक्रम में बाल कलाकार बजरंग बली, प्रभू श्रीराम और लक्ष्मण के वेश में धार्मिक जुलूस की रौनक बढ़ा रहे थे।UP:

कुछ दक्षिण भारतीय मान्यताओं के मुताबिक, कार्तिक मास की कृष्ण चतुर्दशी के दिन यानी नरक चतुर्दशी के दिन माता सीता ने हनुमान जी को उनकी निस्वार्थ भक्ति और सेवा के लिए अमरता का वरदान दिया था। इसलिए इस दिन को हनुमान जयंती के रूप में मनाया जाता है।UP:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *