नोएडा में आकर्षण का केंद्र बना जंगल ट्रेल पार्क, एडवेंचर जोन का आनंद लेने उमड़ रहे लोग

UP: उत्तर प्रदेश के नोएडा में जंगल ट्रेल पार्क खुल गया है। इस पार्क में आपको आदमकद मगरमच्छों और हाथियों से लेकर डॉल्फिन और शार्क मछलियों तक कई जंगली जीवों की स्क्रैप से बनी आकृतियां देखने को मिलेंगी। नोएडा प्राधिकरण की ओर से बनाया गया ये पार्क सोमवार को जनता के लिए खुल गया। UP: 

Read also- Pulwama: NIA ने ‘सफेदपोश’ आतंकी मॉड्यूल मामले में आठ जगह की छापेमारी

एक निजी फर्म के प्रबंधन में चल रहा ये अनोखा पार्क सेक्टर 94 में महामाया फ्लाईओवर के पास 18 एकड़ में फैला हुआ है।इस पार्क में कबाड़ से बनी जानवरों की मूर्तियां, बच्चों के लिए खेल का मैदान, एक एक्वा वर्ल्ड एरिया, पिकनिक स्पॉट और एक फूड कोर्ट भी है, जो यहां आने वालों को आउटडोर मनोरंजन का भरपूर आनंद देता है।यहां आने वालों ने कहा कि पार्क का अनुभव अनोखा है और इस जगह को देखने वाले बच्चे खासतौर से खेल के मैदानों और जंगली जीवों की आकृतियों को देखकर खूब आनंद लेते हैं।U P:

Read also- Madhya Pradesh Crime : मध्य प्रदेश में जमीन विवाद को लेकर 3 किसानों की मौत, 4 अन्य घायल

इस पार्क में बच्चों के साथ बड़े लोगों के लिए भी कई साहसिक खेल गतिविधियां मौजूद हैं और यहां आने वाले लोग शैक्षणिक संस्थानों से अपील करते हैं कि वे छात्रों को यहां लाकर उन्हें खेल के साथ कई तरह की शैक्षिक बातों का ज्ञान करा सकते हैं।इस जंगल ट्रेल पार्क में प्रवेश का शुल्क 120 रुपया तय किया गया है, जिसमें तीन साल से कम उम्र के बच्चों के लिए प्रवेश निःशुल्क है। प्रशासन को उम्मीद है कि ये पार्क पर्यटन को बढ़ावा देगा और यहां आने वालों को इको-फ्रैंडली अनुभव का अनोखा आनंद कराएगा।UP: 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *