UP Politics: CM योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली की हवा की तुलना ‘गैस चैंबर’ से की

Uttar Pradesh: CM Yogi celebrated the 150th anniversary of 'Vande Mataram' in Lucknow

UP Politics: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) की तुलना ‘‘गैस चैंबर’’ से की और शनिवार को कहा कि राज्य में तेजी से विकास हो रहा है, इसके बावजूद ‘घुटन भरा माहौल’ नहीं है। UP Politics: 

जंगल कौरिया में पुनर्निर्मित ब्लॉक विकास अधिकारी कार्यालय के उद्घाटन समारोह के संबोधन में आदित्यनाथ ने कहा कि आज की सबसे बड़ी वैश्विक चुनौतियों में से एक पर्यावरण का नुकसान है। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई है।उन्होंने कहा, “यहां का वातावरण काफी अच्छा है; प्रदूषण नहीं है। प्रदूषण न होने पर बीमारियां कम होती हैं। प्रदूषण होने पर फेफड़ों को नुकसान पहुंचता है। ऑक्सीजन की आपूर्ति बाधित होने पर पूरा शरीर प्रभावित होता है।

उन्होंने कहा, ‘‘आप देखिए यहां का पर्यावरण कितना अच्छा है, कोई प्रदूषण नहीं है। अगर प्रदूषण नहीं है, तो कोई बीमारी भी नहीं है। जब भी प्रदूषण होगा, तो यह फेफड़ों को भी नुकसान पहुंचाएगा। अगर ऑक्सीजन आपूर्ति करने वाली मशीन खराब हो जाती है, तो पूरा शरीर खराब हो जाएगा। UP Politics:

’मुख्यमंत्री ने चेतावनी दी कि पर्यावरण में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी से ऐसी ही परिस्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं। उन्होंने कहा, “हम यहां भाग्यशाली हैं, हमारे यहां विकास तो हो रहा है, लेकिन पर्यावरण दम घोंटने वाला नहीं है।”आदित्यनाथ ने कहा कि कैम्पियरगंज में प्रस्तावित वानिकी विश्वविद्यालय पर्यावरणीय चुनौतियों का समाधान करने, वन क्षेत्र बढ़ाने और किसानों की आय में वृद्धि करने में कारगर साबित होगा।UP Politics: 

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *