UP: उन्नाव में दर्दनाक सड़क हादसा, स्लीपर’ बस डिवाइडर से टकराई, 37 यात्री घायल

UP: उ

UP: उन्नाव जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सोमवार सुबह एक ‘स्लीपर’ बस के ‘डिवाइडर’ से टकराकर पलट जाने से एक महिला यात्री की मौत हो गई, जबकि लगभग 37 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।पुलिस के अनुसार, हादसा बांगरमऊ क्षेत्र में नसिरापुर गांव के पास उस समय हुआ जब लखनऊ की ओर जा रही यह बस अनियंत्रित होकर ‘डिवाइडर’ की रेलिंग से टकरा गई।

Read also- Lok Sabha: केरल को नहीं मिले 311.95 करोड़ रुपये, वित्त मंत्री ने बताया कारण

पुलिस का कहना है कि टक्कर इतनी तेज थी कि बस का इंजन अलग होकर एक्सप्रेसवे के नीचे जा गिरा।अधिकारियों ने बताया कि इस दुर्घटना में लखनऊ के गोसाईगंज क्षेत्र की तारावती (55) की मौके पर मौत हो गई तथा घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।उन्होंने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से गंभीर रूप से घायल 14 लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

Read also- USA: न्यूयॉर्क में एयर कनाडा का विमान पोर्ट अथॉरिटी के वाहन से टकराया, दो की मौत

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *