आधिकारिक यात्रा पर अमेरिका पहुंचे सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी

Upendra Dwivedi

अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने आधिकारिक यात्रा पर आए सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी की मेजबानी की। सेना प्रमुख की ये यात्रा वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह और नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश त्रिपाठी की हालिया अमेरिका यात्राओं के तुरंत बाद हो रही है, जो भारत और अमेरिका के बीच उच्चस्तरीय सैन्य आदान-प्रदान की निरंतरता को दर्शाता है। Upendra Dwivedi 

भारतीय दूतावास ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘इस यात्रा से भारत-अमेरिका रक्षा संबंध और मजबूत होने की उम्मीद है, जो हमारी व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी का एक प्रमुख स्तंभ है तथा स्वतंत्र, खुले और समृद्ध हिंद-प्रशांत क्षेत्र सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।’’ Upendra Dwivedi 

Read Also: IMD ने दिल्ली के लिए ‘येलो अलर्ट’ किया जारी, तापमान 40°C से ऊपर रहने की संभावना

सेना प्रमुख आज अमेरिका के शीर्ष रक्षा सेवा अधिकारियों से मुलाकात करेंगे। इससे पहले, जनरल द्विवेदी को अमेरिकी सेना की एशिया-प्रशांत क्षेत्र के सैन्य मामलों को संभालने वाली ‘यूनाइटेड स्टेट्स आर्मी पैसिफिक’ (यूएसएआरपीएसी) कमान की यात्रा के दौरान हवाई स्थित फोर्ट शाफ्टर में सलामी गारद दी गई। Upendra Dwivedi 

भारतीय सेना ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि जनरल द्विवेदी ने यूएसएआरपीएसी के कमांडिंग जनरल रोनाल्ड पी. क्लार्क और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की।

इन वार्ताओं में भारत-अमेरिका रक्षा सहयोग को मजबूत करने और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति एवं स्थिरता के साझा दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने पर चर्चा हुई। जानकारी के अनुसार, जनरल द्विवेदी ने ओआहू द्वीप का हवाई दौरा भी किया, जहां उन्होंने प्रशिक्षण व्यवस्था और बहु-क्षेत्रीय संचालन क्षमता की तैयारियों की जानकारी हासिल की। Upendra Dwivedi 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *