US Tariff Policy: अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप ने साफ किया रुख बोले- भारत के साथ व्यापार समझौता अभी अंतिम रूप…

US Tariff Policy

US Tariff Policy: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि भारत के साथ व्यापार समझौते को अब तक अंतिम रूप नहीं दिया गया है।ट्रंप ने एक बार फिर इस बात पर जोर दिया कि भारत किसी भी दूसरे देश की तुलना में ज्यादा शुल्क लगाता है। ट्रंप ने मंगलवार को स्कॉटलैंड से वॉशिंगटन लौटते समय ‘एयरफोर्स वन’ विमान में पत्रकारों के साथ बातचीत में ये बात कही।  भारत के साथ व्यापार समझौते का अंतिम रूप दिए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा, ‘‘ नहीं, अभी तक (समझौते को अंतिम रूप) नहीं दिया गया।’’उन्होंने भारत के 20-25 प्रतिशत के बीच उच्च अमेरिकी शुल्क का सामना करने की तैयारी करने की खबरों से जुड़े सवाल पर कहा, ‘‘मुझे भी ऐसा लगता है।’US Tariff Policy

Read also-Crime News: एक्शन में मुंबई पुलिस, 390 करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त … आठ गिरफ्तार

ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना मित्र बताया। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘आप जानते हैं, उन्होंने मेरे अनुरोध पर पाकिस्तान के साथ ‘युद्ध’ समाप्त कर दिया और ये बहुत अच्छा था। पाकिस्तान ने भी…। हमने कई, कई बेहतरीन समझौते किए जिनमें हाल में कंबोडिया के साथ हुआ समझौता भी शामिल है।’’ट्रंप ने एक बार फिर दावा किया कि उन्होंने व्यापार के जरिए भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष को रुकवाया।भारत के साथ समझौते को लेकर उनकी उम्मीदों के बारे में उन्होंने कहा, ‘‘ देखते हैं। हालांकि भारत एक अच्छा दोस्त रहा है लेकिन भारत ने पिछले कुछ साल में लगभग किसी भी अन्य देश की तुलना में अधिक शुल्क वसूले हैं। हालांकि अब बागडोर मेरे हाथ में है और अब आप ऐसा नहीं कर सकते।US Tariff Policy

Read also- Russia Earthquake: रूस में भूकंप से हिली धरती, 8.8 तीव्रता के भूकंप से उत्तरी प्रशांत क्षेत्र में आई सुनामी

इससे पहले एक अधिकारी ने मंगलवार को दिल्ली में कहा था कि दोनों देशों के बीच प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर अगले दौर की बातचीत के लिए एक अमेरिकी दल 25 अगस्त को भारत आएगा।दल अगले महीने के अंत में आ रहा है लेकिन दोनों पक्ष एक अगस्त से पहले अंतरिम व्यापार समझौते के लिए मतभेदों को दूर करने में लगे हुए हैं।अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत (26 प्रतिशत) सहित कई देशों पर लगाए गए शुल्क को एक अगस्त तक के लिए निलंबित कर दिया था।भारत और अमेरिकी दलों ने पिछले सप्ताह वॉशिंगटन में समझौते के लिए पांचवें दौर की वार्ता पूरी की थी।US Tariff Policy

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *