कानपुर लैंबॉर्गिनी मामला! तंबाकू कारोबारी का गिरफ्तार… 10 करोड़ की कार से मची थी तबाही

Uttar Pradesh: Kanpur Lamborghini case! Tobacco businessman arrested... havoc caused by a 10 crore car

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश पुलिस ने इस सप्ताह की शुरुआत में कानपुर की वीआईपी रोड पर हुए ‘हाई-प्रोफाइल’ लैंबॉर्गिनी दुर्घटना मामले में स्थानीय तंबाकू कारोबारी के. के. मिश्रा के बेटे शिवम मिश्रा को गुरुवार यानी आज 12 फरवरी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस प्रमुख ने ये जानकारी दी।

इस हादसे में कई लोग घायल हो गए थे। कानपुर के पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने पीटीआई वीडियो को बताया कि आरोपी शिवम मिश्रा (35) को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे अदालत में पेश किया जाएगा। रविवार को दोपहर करीब तीन बजे पॉश ग्वाल्टोली इलाके में 10 करोड़ रुपये से अधिक कीमत वाली इतालवी लग्जरी स्पोर्ट्स कार लैंबॉर्गिनी रेवुएल्टो ने पैदल यात्रियों और वाहनों को टक्कर मार दी थी। इस हादसे में घायल हुए लोगों में शामिल ई-रिक्शा चालक मोहम्मद तौफीक (18) ने बाद में इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। हालांकि, शिवम के वकील धर्मेंद्र सिंह ने बाद में दावा किया कि तौफीक का आरोपी पक्ष से समझौता हो गया है और अब वह इस मामले में चालक के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं करना चाहता।  Uttar Pradesh Uttar Pradesh

Read Also: मुजफ्फरनगर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में ढेर

इस मामले में बुधवार 11 फरवरी को उस समय नया मोड़ आया जब स्वयं को कार का चालक बताने वाले मोहन नाम के एक व्यक्ति ने दावा किया कि दुर्घटना के समय वाहन वही चला रहा था, न कि शिवम मिश्रा। हालांकि, पुलिस ने इस दावे को खारिज करते हुए कहा कि जांच के दौरान जुटाए गए सबूतों से स्पष्ट रूप से साबित होता है कि जब यह हादसा हुआ, उस समय कार शिवम मिश्रा ही चला रहा था। Uttar Pradesh

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *