मुजफ्फरनगर में मुठभेड़ के बाद ट्रांसफार्मर चोरी के 6 आरोपी गिरफ्तार, 3 घायल

Uttar Pradesh: 6 accused of transformer theft arrested, 3 injured after encounter in Muzaffarnagar, Meerut News, Meerut News Today, Meerut News in Hindi, Meerut News, Meerut News, Three accused arrested for attempting to steal transformer

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में गुरुवार 10 अप्रैल की रात पुलिस ने ट्रांसफार्मर चोरी के मामले में शामिल छह आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। इसमें से तीन मुठभेड़ के दौरान घायल हो गए।

Read Also: दिल्ली-हिसार हाईवे पर पलटा तेल टैंकर, बाइक सवार दंपती की मौत

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना धौला पुल के पास उस समय हुई जब चेकिंग के दौरान पुलिस ने संदिग्ध कैंटर को रोकने की कोशिश की। वाहन में सवार लोग नहीं रुके और भागने लगे। इस पर जब पुलिस ने उनका पीछा किया तो आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।

Read Also: दाहोद में नकली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार

जवाबी कार्रवाई में तीन आरोपी- टोनी, नौशाद और जॉनी घायल हो गए। तीनों के पैरों में गोली लगी है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन अवैध हथियार, कारतूस, एक कैंटर और 1.4 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। फिलहाल मामले में आगे की जांच जारी है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *