अयोध्या में राम मंदिर परिसर में तैयार किया जा रहा है मोम का संग्रहालय, इसी साल होगा उद्घाटन

Uttar Pradesh: A wax museum is being prepared in the Ram temple complex in Ayodhya, it will be inaugurated this year

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश सरकार ने घोषणा की है कि अयोध्या में राम मंदिर परिसर में बन रहे मोम संग्रहालय का उद्घाटन इस साल अक्टूबर में होने वाले दीपोत्सव के दौरान किया जाएगा। मंदिर के परिक्रमा पथ पर स्थित 10 हजार वर्ग फुट का ये संग्रहालय श्रद्धालुओं और पर्यटकों को एक अनूठे सांस्कृतिक और ऐतिहासिक अनुभव का एहसास कराएगा।    Uttar Pradesh

Read Also: महाराष्ट्र का सातनवरी गांव बना भारत का पहला स्मार्ट गांव, ग्रामीणों में खुशी की लहर

बता दें, संग्रहालय में रामायण के लगभग 50 प्रमुख पात्रों की मोम की मूर्तियां प्रदर्शित की जाएंगी। इनमें भगवान राम, देवी सीता समेत अहम किरदार शामिल हैं। ये मूर्तियां महाराष्ट्र की एक संस्था केरल के विशेषज्ञों के सहयोग से तैयार कर रही है। राम-रावण युद्ध, सीता हरण, हनुमान की लंका यात्रा और राम सेतु निर्माण जैसे प्रमुख प्रसंगों को मोम की कलाकृति और आधुनिक तकनीक के मिश्रण से फिर से जीवंत किया जाएगा। अधिकारियों के मुताबिक इसमें लगभग साढे़ सात करोड़ रुपये की लागत आएगी।    Uttar Pradesh

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *