उत्तर प्रदेश: होली करीब आते ही हाथरस में रंग के काम में तेजी, देश-दुनिया में सप्लाई होता है यहां का हर्बल गुलाल

Uttar Pradesh News:

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के हाथरथ में बनने वाला रंग-गुलाल देश-दुनिया में सप्लाई होता है। होली के नजदीक आते ही जिले में हर रंग के गुलाल की मांग काफी बढ़ गई है, लेकिन सबसे ज्यादा मांग केसरी रंग के गुलाल की है। होली करीब आने की वजह से हर दिन भारी मात्रा में रंग-गुलाल तैयार किया जा रहा है ताकि बाजार की मांग को पूरा किया जा सके ।

Read also-Sports News: भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल फरवरी महीने के लिए ICC सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए

हाथरस में गुलाल बनाने के करीब 25 छोटे-बड़े कारखाने हैं। इन दिनों तेजी से सभी जगह काम चल रहा है।ब्रज की देहरी के तौर पर मशहूर हाथरस जिला हींग उत्पादन के लिए भी काफी मशहूर है लेकिन बीते कुछ सालों से इस जिले में रंग-गुलाल का काम भी काफी बढ़ गया है। होली से कुछ महीने पहले फैक्ट्रियों में गुलाल बनाने का काम तेजी से शुरू हो जाता है।खास बात ये है कि फैक्ट्री मालिक बाजार में बढ़ती मांग को देखते हुए केमिकल फ्री हर्बल गुलाल का उत्पादन कर रहे हैं।

Read also-तमिलनाडु के मुख्यमंत्री M.K.Stalin बोले- राष्ट्रीय शिक्षा नीति कोई शिक्षा नीति नहीं, बल्कि भगवा नीति है

लोगों की जरूरत को देखते हुए हाथरस में दुकानदारों ने गुलाल का काफी मात्रा में स्टॉक किया है। इसके अलावा अलग-अलग डिजाइन वाली पिचकारियों की मार्केट में बहुत मांग है वैसे इस साल पीएम मोदी के मुखौटे भी काफी बिक रहे हैं।इस साल होली 14 मार्च को मनाई जाएगी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *