Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार यानी आज 2 फरवरी को अपने आधिकारिक आवास पर आयोजित ‘जनता दर्शन’ के दौरान अधिकारियों को जनता की शिकायतों के त्वरित निवारण को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। एक आधिकारिक बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री ने आगंतुकों से आवेदन स्वीकार किए और जिला मजिस्ट्रेटों, राजस्व अधिकारियों और पुलिस प्रशासन को समस्याओं के समाधान के लिए विशिष्ट निर्देश जारी किए।
Read Also: हरि शंकर वर्मा ने रेलवे बोर्ड में सदस्य के रूप में कार्यभार संभाला
मुख्यमंत्री ने अवैध अतिक्रमण से संबंधित कई शिकायतों का समाधान किया और ऐसे किसी भी कार्य में दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आदेश दिया। सुनवाई के दौरान आदित्यनाथ ने लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में अपने बच्चे के इलाज के लिए आर्थिक सहायता मांगने वाली एक महिला से मुलाकात की। एक अन्य मामले में लखनऊ निवासी चार वर्षीय अनाबिया अली ने मुख्यमंत्री से स्कूल में दाखिले के लिए मदद मांगी। आदित्यनाथ ने बच्ची को आश्वासन दिया कि उसका दाखिला उसके मनपसंद स्कूल में करवा दिया जाएगा। Uttar Pradesh
