UP: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में रविवार दोपहर को राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर एक ट्रक की कार से टक्कर हो जाने के कारण चार लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने ये जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि ये दुर्घटना हमीरपुर-महोबा मार्ग पर छिरका चौराहे के पास दोपहर करीब डेढ़ बजे हुई। UP:
Read Also- Haryana: CM सैनी ने अग्रवाल समाज स्थापना दिवस में बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत, दिया बड़ा बयान
पुलिस के अनुसार, पीड़ित बागेश्वर धाम दर्शन करके कानपुर लौट रहे थे, तभी उनकी वैगन आर को विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान नरेंद्र कुमार (55), उनकी पत्नी रेखा (52) और उनके दोस्तों राज कपूर (57) और उनकी पत्नी मीना (52) के रूप में हुई है, जो सभी कानपुर के नवाबगंज क्षेत्र के निवासी थे। UP:
Read Also- Tamil Nadu: कमल हासन ने TN सरकार से राज्य का अपना OTT प्लेटफ़ॉर्म लॉन्च करने की मांग की
पुलिस ने बताया कि कार चालक आयुष चौहान (25), जो लखनऊ निवासी था, इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया।पुलिस ने बताया कि कार में सवार सभी लोगों को गंभीर चोटें आईं और उन्हें मौदाहा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने चार को मृत घोषित कर दिया।चौहान को प्राथमिक उपचार के बाद हमीरपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है।मौदाहा थाने के पुलिस अधिकारी संतोष सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। UP:
