Uttar Pradesh: प्रयागराज में माघ मेले की तैयारियां जारी, जिला प्रशासन और रेलवे अधिकारियों ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

Uttar Pradesh

Uttar Pradesh: संगम नगरी प्रयागराज में माघ मेले की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। मेले में काफी भीड़ के आने की संभावना है। इसी को देखते हुए जिला प्रशासन और रेलवे अधिकारियों ने लोगों की सुरक्षा के लिए किए गए इंतजाम और दूसरी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। Uttar Pradesh

मेले में इस साल प्राइवेट गाड़ी और ट्रेन से काफी श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। यही वजह है कि अधिकारी आवाहाजी को आसान बनाने में जुटे हैं। सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए प्लेटफार्मों पर महाकुंभ की तरह अलग-अलग रंग से कोडिंग की जा रही है। Uttar Pradesh

Read Also: BJP: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रूस के प्रथम उप-प्रधानमंत्री से की मुलाकात

अधिकारी बताते हैं कि भीड़ को नियंत्रित रखने के लिए खास तरह की व्यवस्था की जा रही है। सुरक्षा भी बढ़ा दी है। होल्डिंग एरिया तैयार किए जा रहे हैं। साथ ही श्रद्धालुओं की सुरक्षित आवाजाही के लिए रूट मैप बनाए जा रहे हैं। Uttar Pradesh

माघ मेला अगले साल तीन जनवरी को शुरू होगा। प्रयागराज के त्रिवेणी संगम पर पौष पूर्णिमा के दिन पहला स्नान होगा। 45 दिन तक चलने वाला ये मेला 15 फरवरी को खत्म होगा। Uttar Pradesh

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *