उत्तर प्रदेश के कन्नौज में महिला ने चार साल के बेटे की हत्या कर खुद भी फांसी लगाई

Kannauj mother suicide case, Uttar Pradesh woman kills son, Pinky Ranjeet Rajput, Chaukhata village murder suicide, 4-year-old boy killed, domestic dispute suicide, dowry harassment death, UP woman hangs herself, Kannauj dowry death case, police investigation Kannauj"

Uttar Pradesh Woman Kills Son: उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के चौखटा गांव में 26 साल की महिला ने कथित तौर पर अपने चार साल के बेटे की हत्या कर खुद को फांसी लगा ली। पुलिस ने रविवार को ये जानकारी दी। तिर्वा क्षेत्राधिकारी (सीओ) प्रियंका बाजपेयी ने बताया कि मृतक महिला के पिता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मृतक पिंकी (26) की शादी रंजीत कुमार राजपूत से हुई थी, जो गुजरात में काम करता है। अधिकारी ने बताया कि दंपति का चार साल का बेटा मोहित है।

Read also- ईरानी हमलों से इजराइल के कई शहरों में भारी नुकसान, कई घायल

अधिकारी ने बताया कि पिंकी ने कथित तौर पर शनिवार रात अपने बेटे की हत्या कर दी और फिर अपने घर के एक कमरे में फांसी लगा ली। रविवार सुबह रंजीत के परिवार के सदस्यों ने कमरे का दरवाजा तोड़ा और मोहित का शव फर्श पर पड़ा मिला, जबकि पिंकी छत से लटकी हुई थी।पिंकी के पिता राकेश चंद्र ने अपनी बेटी के ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि पिंकी और उनके पोते दोनों की हत्या की गई है।

Read also- दिल्ली-NCR में सोमवार को गरज के साथ बारिश का पूर्वानुमान, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

उन्होंने दावा किया कि शादी के तुरंत बाद ही पिंकी से दहेज की मांग की जाने लगी, जिसके कारण लगातार विवाद होता रहा। बाजपेयी ने कहा कि राकेश चंद्र की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की सही वजहों का पता चल सकेगा। बाजपेयी ने बताया कि रंजीत गुजरात से अपनी पत्नी और बच्चे को पैसे भेजता था। उनके रिश्तेदारों ने पुलिस को बताया कि पिंकी और रंजीत के बीच अक्सर गुजरात में रंजीत की नौकरी को लेकर बहस होती थी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *