Uttrakhand: रुद्रप्रयाग में बारिश के कारण हुआ भूस्खलन

Uttrakhand:

Uttrakhand: केदारनाथ पैदल मार्ग पर लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से पर बड़ा संकट खड़ा हो गया है। गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग कई स्थानों पर भारी भूस्खलन की चपेट में आ गया है। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोका जा रहा है। लगातार बारिश के चलते गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर कई स्थानों पर भारी भूस्खलन हुआ है।Uttrakhand

पहाड़ियों से लगातार मलबा और बड़े-बड़े बोल्डर गिर रहे हैं, जिससे पैदल मार्ग गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया है। हालात को देखते हुए प्रशासन द्वारा एहतियातन यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोका जा रहा है। शुक्रवार सुबह गौरीकुंड गेट से ही श्रद्धालुओं को वापस लौटा दिया गया और किसी भी यात्री को आगे जाने की अनुमति नहीं दी गई।Uttrakhand

Read Also-JAMMU & KASHMIR: भद्रवाह में फायरिंग की घटना में एक व्यक्ति की मौत, SOG के तीन जवान घायल

प्रशासन, पुलिस, डीडीआरएफ और संबंधित विभागों की टीमें मौके पर लगातार निगरानी बनाए हुए हैं। क्षतिग्रस्त पैदल मार्ग को सुरक्षित करने और मलबा हटाने का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। अधिकारियों का कहना है कि मौसम सामान्य होने और मार्ग पूरी तरह सुरक्षित घोषित होने के बाद ही यात्रा दोबारा शुरू करने पर निर्णय लिया जाएगा। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि सभी श्रद्धालु मौसम विभाग द्वारा जारी एडवाइजरी का पालन करें।Uttrakhand

अनावश्यक यात्रा से बचें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। मौसम विभाग ने भी आगामी समय में भारी बारिश की संभावना जताई है। ऐसे में प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और श्रद्धालुओं से अपील कर रहा है कि अफवाहों पर ध्यान न दें तथा केवल आधिकारिक सूचना के आधार पर ही यात्रा की योजना बनाएं।Uttrakhand

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *