Uttarakhand: चार धाम यात्रा के लिए के ऑफलाइन पंजीकरण की शुरुआत, श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह

Uttarakhand:

Uttarakhand: उत्तराखंड में शुक्रवार को हरिद्वार और ऋषिकेश के साथ-साथ अन्य शहरों के केंद्रों पर चार धाम यात्रा के लिए ऑफलाइन पंजीकरण शुरू हो गया।यह सालाना तीर्थयात्रा 19 अप्रैल से शुरू होने वाली है।पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष की वजह से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की संभावित कमी की चिंताओं के बीच, उत्तराखंड सरकार ने भरोसा दिलाया है कि चार धाम यात्रा मार्ग पर गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।Uttarakhand:

Read Also- Weather News: छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश में IMD ने जारी किया लू का अलर्ट , 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा

ऋषिकेश में पंजीकरण काउंटरों पर देशभर से आए श्रद्धालु दिखे यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह। वे पंजीकरण से जुड़ी औपचारिकताएं पूरी करने के लिए धैर्यपूर्वक अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे।कई लोगों ने प्रशासन की तरफ से किए गए इंतजामों और उपलब्ध सुविधाओं की तारीफ की।अधिकारियों ने बताया कि श्रद्धालुओं के लिए ऑफलाइन पंजीकरण प्रक्रिया को सुविधाजनक बनाने के लिए प्रमुख स्थानों पर कई काउंटर बनाए गए हैं। Uttarakhand:

Read Also- Delhi: उच्चतम न्यायालय ने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को संरक्षण देने से इनकार किया, असम की अदालत का रुख…

चार धाम यात्रा की शुरुआत अक्षय तृतीया के मौके पर उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री और यमुनोत्री मंदिरों के कपाट खुलने के साथ होती है।रुद्रप्रयाग में केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को खुलेंगे। इसके बाद 23 अप्रैल को चमोली में बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलेंगे। Uttarakhand:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *