Valentine Day: वैलेंटाइन डे के मौके पर बढ़ी गुलाब की डिमांड, फूल मार्केट में उमड़ी कपल्स की भीड़

Valentine Day:

Valentine Day: देश की राजधानी दिल्ली में वैलेंटाइन डे के मौके पर हर उम्र के लोग बाजारों और फूल की दुकानों का रुख कर रहे हैं। ऐसे में फूल बेचने वालों की बिक्री तेजी से बढ़ना लाजमी है। नवविवाहित हों या फिर लंबे वक्त से शादी के बंधन में बंधे जोड़े हों, सभी इस मौके पर अपने साथी के लिए कुछ खास करना चाहते हैं। ऐसे में फूलों की सजावट की मांग काफी बढ़ गई है।  Valentine Day:

Read Also: देश के विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए केंद्रीय कैबिनेट की महत्वपूर्ण मंजूरियां…

वैसे तो बाजारों में अलग-अलग किस्म के फूलों की भरमार है। लेकिन जो फूल खास तौर से सबको भा रहा है, वो है- लाल गुलाब। फूल विक्रेताओं का कहना है कि कीमतें काफी बढ़ने के बावजूद ये लोगों की पहली पसंद बना हुआ है।Valentine Day:

लोगों का कहना है कि मौका अगर वैलेंटाइन डे का हो तो मनपसंद चीज खरीदने के लिए उसकी कीमत मायने नहीं रखती।Val entine Day:

Read Also: वैलेंटाइन डे पर नोएडा में दिल दहला देने वाली घटना! कार में मिली प्रेमी जोड़े की लाश

फूलों और खास गुलदस्तों की ज्यादा मांग होने की वजह से, कुछ फूलवालों ने खास अंदाज के सजावटी गिफ्ट डिजाइन किए हैं, जिन्हें वे अच्छे दामों पर बेच रहे हैं।वैलेंटाइन डे पर हर कोई खास अंदाज में अपने प्यार का इजहार करना चाहता है। Valentine Day

ऐसे में उनकी मांगों को पूरा करने के लिए फूल वालों के हाथ रुक ही नहीं रहे। वो भी फूलों और गुलदस्तों से जुड़ी उनकी हर ख्वाहिश को पूरा करना चाहते हैं। आखिरकार उनके लिए भी तो ये खास दिन अच्छी कमाई का है। Valentine Day

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *