Varanasi Oxygen Bank: दुनिया में कुछ चीजें ऐसी होती हैं जिसे सुनकर और देखकर हर कोई हैरान हो जाता है.आजतक आपने कई बैंको के बारे में सुना होगा.कुछ बैंक होते है जहां व्यक्ति अपने पैसों का लेन -देन करता है. इन बैकों से आपको जरूरत होने पर पैसे उधार भी ले सकते है.एक बैंक ‘ब्लड बैक’ भी होता है जहां पर खून जमा किया जाता है.जब किसी व्यक्ति को खून की आवश्कता होती है तो वो बैंक से मदद ले सकता है.लेकिन वाराणसी में एक बेहद ही अनोखा बैंक खुला है इस बैंक में आप आपना अकाउंट भी खुलवा सकते है और लोन भी ले सकते है.आपको बता दे कि इस बैंक से पैसों के लेन- देन के अलावा प्राकृतिक ऑक्सीजन भी ले सकते है. जी हां आपने सही पढ़ा. कैसे ले सकते हैं इसे जानने के लिए पूरी खबर को पढ़े.
आपको बता दें कि इस बैक में ऑक्सीजन मिलता है. आपको लोन पर ऑक्सीजन मिलेगा और इसके ऊपर ब्याज भी लगाया जाएगा. लोन की वसूली का भी इंतजाम किया गया है. अब आप सोच रहे होंगे कि ये कैसा बैंक है तो आइए आपको बताते हैं देश के पहले अनोखे ट्री बैंक के बारे में, जहां पर्यावरण के लिए पौधे और पेड़ों को जमा और निकासी की जाएगी.
Read also- सावधान : 35 पुराने स्मार्टफोन्स में बंद होगा WhatsApp, लिस्ट में कहीं आपका फोन तो नहीं
जरुरत के हिसाब से बना बैंक- इस बार गर्मी ने देश में सारे रिकॉर्ड तोड़ दिये थे. इस भागदौड़ भरी जिंदगी में आम आदमी को पौधों को ख़रीदने का न समय मिल पाता है और ना ही लगाने का. ऐसे में वाराणसी में ऑक्सीजन क्लब के नाम से एक संस्था ने अनोखे बैंक की शुरुआत की है. इस बैंक में पेड़-पौधों की जमा-निकासी की जाएगी. इस अनोखे ट्री बैंक की 5 शाखाएं खोली गई है, जो बिलकुल बैंक की तरह काम करेंगी. इसमें मुफ्त में लोगों को पेड़ दिए जाएंगे. बकायदा लोन के रूप में पेड़ लेने वाले का खाता खुलेगा. वैसे तो किसी को दो पौधे से ज्यादा देना नही है लेकिन यदि कोई गारंटर ले आए तो वह जितने मन चाहे, उतने पौधे ले सकेगा.
Read also- Weather update: दिल्ली-NCR समेत हरियाणा में आज गरजेंगे बादल, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
बैंक में हैं कई कर्मचारी- इस बैंक के कर्मचारियों को सैलरी पर नियुक्त किया गया है , जो सुबह साढ़े छः बजे से लेकर साढ़े नौ बजे तक बैंक में पेड़ और पौधों को जमा और वितरण का काम देखेंगे. इसके बाद मिले हुए पेड़ों को शहर में लगाने के लिए स्थान तलाश कर लगाएंगे. जो पौधे लेकर जाएगा उसे उस स्थान का फ़ोटो देना होगा और ये सुनिश्चित करना होगा की पौधे का देखभाल की जाएगी.
