महाकुंभ में जाम से थम गए वाहनों के पहिए, अखिलेश यादव ने यूपी सरकार को लिया आड़े हाथ

Akhilesh Yadav News: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रयागराज में यातायात जाम के लिए सोमवार को उत्तर प्रदेश सरकार की आलोचना की। उन्होंने दावा किया कि इससे महाकुंभ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को काफी असुविधा हो रही है।अखिलेश यादव ने ट्वीट किया, ‘‘प्रयागराज में चतुर्दिक जाम की वजह से न तो खाने-पीने के लिए खाद्यान्न और सब्जी-मसाले उपलब्ध हो पा रहे हैं और न ही दवाई, पेट्रोल-डीजल। इससे प्रयागराज तथा महाकुंभ परिसर व प्रयागराज आने-जाने वाले मार्गों पर फंसे करोड़ों भूखे-प्यासे, थके-हारे श्रद्धालुओं की हालत हर घंटे बद से बदतर होती जा रही है। ये एक अति गंभीर स्थिति है।’

Read also-B Praak ने विवाद के बाद रणवीर इलाहाबादिया के पॉडकास्ट में जाने से किया इनकार

एक्स’ पर किया पोस्ट- उन्होंने लिखा, ‘‘जैसे राज्यों में संवैधानिक तंत्र फेल हो जाने पर कमान किसी और को दे दी जाती है वैसे ही महाकुंभ में अव्यवस्थाओं का अंबार देखते हुए किस योग्य व्यक्ति को शासन की कमान दे दी जाए। अयोग्य लोग झूठा प्रचार कर सकते हैं, सच्ची व्यवस्था नहीं।’’उन्होंने थोड़ी देर बाद ‘प्रयागराज महाकुंभ अपडेट’ शीर्षक से ‘एक्स’ पर ही एक अन्य पोस्ट में कहा, जाम में फंसे लोग अपने वाहनों में घंटों से कैद हैं। दैनंदिनी जरूरतों, खासतौर पर महिलाओं तक के लिए कोई स्थान नहीं है। जो लोग रास्तों में बेसुध हो रहे हैं, उनकी देखभाल का कोई इंतजाम नहीं है।श्रद्धालुओं के मोबाइल फोन की बैटरी खत्म हो गयी है, जिससे उनका अपने लोगों से संपर्क टूट गया है। संपर्क तथा सूचना के अभाव में लोगों में बेचैनी बढ़ गयी है।

Read also-पंकज आडवाणी बने भारतीय स्नूकर चैंपियन, कुल 36वां राष्ट्रीय खिताब जीता

CM को कही ये बात- उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने लिखा, हालात पर काबू पाने के लिए कोई जिम्मेदार मंत्री या व्यक्ति नहीं दिखाई दे रहा है। मुख्यमंत्री तो पूरी तरह से नाकाम साबित हो ही चुके हैं, साथ ही प्रयागराज से संबंधित उप-मुख्यमंत्री और कई जाने-माने मंत्रीगण नदारद हैं। जिन्हें जनता के बीच होना चाहिए था वो घरों में बैठे हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *