हद हो गई, एक बाइक 7 इंसान, 2 कुत्ते, 1 बकरी और एक मुर्गी, वीडियो वायरल

( दीपा पाल )- एक ओर जहां पुलिस ट्रैफिक रूल्स को लेकर लोगें को जागरूक कर रही हैं ताकि पर चलते लोग खुद के साथ – साथ दुसरों की जिंदगियों को भी खतरे में न डाले और सही तरीके से गाड़ी चलाएं लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते है । जो रूल्स फॉलो करने की वजह रूल्स को तोड़ते हैं । इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा हैं जिसमे देखा जा सकता हैं कि एक शक्स एक बाइक पर अपना पूरा परिवार और जानवर बैठाए फर्राटे से सड़क पर गाड़ी दौड़ाते नजर आ रहा है ।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 10 अक्टूबर को purvanchal51 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे देखकर लोग हक्के-बक्के रह गए हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि, सड़क पर तेज रफ्तार में दौड़ती इस बाइक पर एक कपल के साथ-साथ 5 बच्चे और कुछ जानवर नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि, पीछे से आ रहे किसी गाड़ी वाले इस वीडियो को बनाया है, जो अब इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है।

 Read also – MP Assembly Election 2023: बुदनी में सीएम शिवराज के खिलाफ कांग्रेस ने TV Actor विक्रम मस्ताल को दिया टिकट

यहां देखें वीडियो

 

वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, ‘एक बाइक सात इंसान, दो कुत्ते, एक बकरी और एक मुर्गी.’ देखने पर तो यह वीडियो वाकई हैरान कर देने वाला है।यकीनन बाइक सवार शख्स अपने साथ-साथ छोटे-छोटे बच्चों और जानवरों की जिंदगियों को खतरे में डालकर मजे से गाड़ी चलाता नजर आ रहा है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *